- Breaking News, खेलकुद , नागपुर समाचार

नागपूर समाचार : दिनांक 19,20,21 व 22 जनवरी, 2024 को “एकल अभियान राष्ट्रीय खेल-कूद समारोह का आयोजन 

• स्थान : राष्ट्र संत तुकडोजी महाराज विद्यापीठ क्रीडांगण नागपुर

• संकल्पना : एकल विद्यालय – खिलाड़ियों की नर्सरी 

• एक समर्थ व सशक्त राष्ट्र के निर्माण हेतु युवा पीढ़ी को संगठित व विकसित करना।

• खेल समारोह के माध्यम से सुदूर क्षेत्रों में छिपी प्रतिभाओं को एक सम्माजनक अवसर प्रदान कर अन्तर्राष्ट्रीय पहचान दिलाना।

• मुख्य धारा से विलग अपनी क्षमताओं से अनभिज्ञ समाज में आत्मविश्वास, सामाजिक समरसता व सजगता की वृध्दि करना।

नागपुर समाचार : एक सशक्त, समर्थ व संस्कारित राष्ट्र के निर्माण का मुलाधार सशक्त युवा पीढ़ी है, जो कि शारीरिक, मानसिक व अध्यात्मिक रूप से विचारवान व सक्षम हो। किन्तु राष्ट्र के युवाओं का सामूहिक विकास उनकी प्रबल इच्छा शक्ति, रचनात्मकता, प्रतिभा तथा आंतरिक व बाह्य पक्षों के समग्र विकास हेतु एक उपयुक्त वातावरण की आवश्यकता है। जिसका धरातल निर्मित करना अभ्युदय यूथ क्लब का प्रथम उद्देश्य है। वर्तमान समय में देश के सुदूर क्षेत्रों की विभिन्न प्रतिभाएं इस परिवेश से वंचित होने के कारण अभी भी मुख्यधारा से विलग, अपनी क्षमताओं से अनभिज्ञ एक संघर्षपूर्ण जीवन व्यतीत कर रही है।

इन प्रतिभाओं को खेल प्रतियोगिता के माध्यम से संगठित कर एक सम्माजनक अवसर प्रदान करने का उद्देश्य लेकर एकल अभियान ने अभ्युदय यूथ क्लब का गठन किया है। इसके माध्यम से विभिन्न स्तरों पर खेल समारोह के आयोजन की रुपरेखा निर्मित की है। इसके व्दारा प्रतिभागियों को एक ऐसा स्वतंत्र राष्ट्रीय स्तर का अवसर प्राप्त होगा, जहाँ वे अपनी नवीन क्षमताओं व विचारों को संवर्धित कर सकेंगे। इस विस्तृत कार्य योजना के आधार पर अभ्युदय यूथ क्लब की मुख्य अवधारणा प्रतिभाओं को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर ओलम्पिक खेलों में पदक प्राप्त कराकर देश गौरवान्वित करना है।

इस योजना के व्यवस्थित संचालन हेतु एकल विद्यालय की संगठनात्मक रुपरेखा को आधार बनाकर हम समाज मे प्रत्येक एकल विद्यालय को खिलाडियों की नर्सरी के रूप में स्थापित में स्थापित करना चाहते है। आजादी के अमृत महोत्सव के समापन अवसर पर सम्पूर्ण राष्ट्र मे घर-घर तिरंगा अभियान सफल करने हेतु एकल अभियान के कार्यकर्ता भी विचार मंथन करते हुए कार्य योजना बनाने मे तल्लीन थे। इसी बीच विचार उपजा कि यदि सम्पूर्ण राष्ट्र के जन -जन मे देश भक्ति का ज्वार उठाने हेतु “हर घर तिरंगा” अभियान को माध्यम बनाया जा सकता है, तो क्यों न अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर खेल जगत मे तिरंगा फहराने हेतु “घर – घर प्रतिभा खोज” का राष्ट्रव्यापी अभियान चलाया जाय जिससे भारत के जन-जन मे यह आस्था जगाई जा सके कि “खेलेगा भारत तो खिलेगा भारत” “घर-घर प्रतिभा अभियान” को मूर्त रूप प्रदान करने हेतु भारत के 4 लाख गाँवों मे फैले एकल ग्राम संघठन के तन्त्र को माध्यम बनाया गया।

एकल अभियान को जागरण शिक्षा के कार्यकर्ताओं ने घर-घर से प्रतिभा खोजने के लिए ग्रामीणयुवाओं को गतिमान बनाने हेतु “अभुदय यूथ क्लब” नामक युवा संगठन का गठन करते हुए, इसी संगठन के बैनर तले भारत के एक लाख गाँवों मे खेल समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया। इस खेल समारोह मे ऐसे भारतीय खेलों को प्राथमिकता दी गई, जिनमे अभ्यास हेतु किसी विशेष सहायक सामग्री की आवश्यकता नहीं थी जो कि निम्नांकित है।

1. एथलेटिक्स

16 वर्ष आयु से कम के बालक / बालिकाओं हेतु 100 मी, 200 मी, 400 मी, दौड एवं लम्बी कूद व उँची कूद 

2. खेल :

i) कुश्ती – केवल बालक (भार) -45 किलो, 48 किलो, 51 किलो, व 55 किलो

ii) कबड्डी – कबड्डी – कबड्डी बालक / बालिका खिलाडियों हेतु

3. योग :

आचार्य / आचार्या हेतु

लाखों मे एक : ग्राम स्तर के खेल समारोह मे प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाडियों को विकास खण्ड स्तर पर आयोजित खेल समारोह मे खेलने का अवसर मिला। उस स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को जिला स्तर पर, जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रदेश व उसके पश्चात प्रथम स्थान प्राप्त खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित खेल – कूद समारोह मे खेलने का अवसर प्राप्त होगा।

इस चयन प्रक्रिया की विशेषता यह है कि पूरे देश मे प्रत्येक प्रतियोगिता मे 1 लाख खिलाड़ियों ने सहभागिता की जिसमें से राष्ट्रीय स्तर पर 1 खिलाडी चयनित हुआ, विभिन्न प्रतियोगिता के माध्यम से कुल 36 खिलाड़ियों की टीम बन सकी इस आधार पर यह कहा जा सकता है कि हमारा राष्ट्रीय स्तर का प्रत्येक खिलाड़ी लाखों मे एक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *