- Breaking News, PRESS CONFERENCE, नागपुर समाचार, मनोरंजन

नागपूर समाचार : सत्यशोधक’ फिल्म होगी 5 जनवरी 2024 को रिलीज

बड़े पर्दे पर प्रदर्शित होगा महात्मा ज्योतिराव फुले और सावित्रीबाई का संघर्ष!

नागपुर समाचार : सभी महिलाओं को शिक्षा की सही राह दिखाने महात्मा ज्योतिराव फुले और सावित्रीबाई फुले के जीवन पर आधारित शानदार फिल्म ‘सत्यशोधक’ नए साल में 5 जनवरी 2024 को रिलीज रिलीज हो रही है। जैसा कि हम सभी जानते हैं, इस फुले दम्पत्ति को कठिनाइयों, कई संघर्षों और समाज के विरोध का सामना करना पड़ा, लेकिन फिर भी उन्होंने महिलाओं को शिक्षित करने के अपने मिशन को जारी रखा और इस बात पर डटेरहे कि हर महिला को सीखना चाहिए। यह प्रेरक यात्रा बड़े पर्दे पर प्रदर्शित होने के लिए पूरी तरह तैयार है। हालिया ट्रेलर और ज्योतिराव-सावित्रीबाई के लुक की वजह से फिल्म काफी चर्चा में है। दर्शक इस फिल्म को देखने के लिए उत्सुक हैं।

फिल्म ‘सत्यशोधक’ अपने पहले टीजर और लुक रिवील के कारण पहले से ही प्रसिद्धि बटोर रही है। हाल ही में रिलीज़ हुए ट्रेलर में महात्मा फुले और सावित्रीबाई के अनछुए पहलुओं का खुलासा किया गया है। इस वजह से दर्शकों में फिल्म को लेकर उत्सुकता बनी हुई है. फिल्म में संदीप कुलकर्णी, राजश्री देशपांडे के साथ गणेश यादव, सुरेश विश्वकर्मा, रवींद्र मनकानी बतौर कलाकार नजर आएंगे। फिल्म के ट्रेलर का अनावरण अनुभवी उपन्यासकार विश्वास पाटिल ने किया।

सत्यशोधक फिल्म को समता फिल्म्स, अभिता फिल्म्स प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा दर्शकों तक लिए लाई गई है। या फिल्म निलेश जळमकरद्वारा लिखित-निर्देशित है, राहुल तायडे, वैशाख वाहुरवाघ द्वारा संकल्पित है और प्रवीण तायडे, अप्पा बोराटे, भीमराव पट्टेबहादुर, सुनील शेल्के और विशाल वाहुरवाघ द्वारा निर्मित है। फिल्म के सह-निर्माता राहुल वानखडे, बाळासाहेब बांगर, हर्षा तायडे, प्रतिका बनसोडे, प्रमोद काळे हैं। शिवा बागुल महेश और भारंबे कार्यकारी निर्माता हैं। निखिल पडघन, देवानंद मोहोड, मंगला वानखडे और निता गवई ने निर्माण में योगदान दिया है। दिलचस्प बात यह है कि यह फिल्म रिलायंस एंटरटेनमेंट के जरिए रिलीज की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *