- Breaking News, नागपुर समाचार, सामाजिक 

नागपूर समाचार : आचार्य विद्यासागर महाराज का 77 वाँ अवतरण दिवस पर महाप्रसाद, वस्त्र एवं दिव्यांग बंधुओ के लिए सामग्री वितरीत

नागपुर समाचार  : आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के 77वे अवतरण दिवस पर श्री अनील जैन परिवार द्वारा शनिवार 28 अक्तुबर को सुबह शरदपूर्णिमा के दिन हर्षोल्लास के साथ ट्रांसपोर्ट नगर नागपुर में मनाया गया।

श्री अनील जैन द्वारा मिली जानकारी के अनुसार शरद पूर्णिमा गुरू गुणगान महोत्सव पर ट्रांसपोर्ट नगर में प्रातः 11:00 बजे से अभिषेक, ऊर्जामय शांतिधारा, विद्यागुरु विधान, आचार्य भगवन का महापूजन, महाआरती व आचार्य श्री के संस्मरण, श्रावकों की जुबानी साथ ही दृव्य सजाओं प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है।

शरद पूर्णिमा की सुबह विद्या गुरु के नाम कार्यक्रम के अंतर्गत गरीब महिलाओ, पुरुषों एवं बच्चो को वस्त्र वितरीत किए गए। दिव्यांग बंधुओ को व्हीलचेयर वितरीत किए गए। सभी भक्तों के लिए भव्य महाप्रसाद का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में पूर्व नागपुर के विधायक कृष्णा खोपडे, मध्य नागपुर के विधायक, दक्षिण नागपुर के विधायक मोहन मते, पूर्व विधायक गिरीश व्यास, हिंगनघाट की जज श्वेता ओसवाल, IPS ऑफिसर अनुराग जैन, DCP जैन, प्रदीप पोहाने, बंडू राऊत एवं अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *