- Breaking News, अपघात, नागपुर समाचार, विदर्भ

चंद्रपुर समाचार : नदी में बहे तीनों छात्रों के शव मिले

चंद्रपुर समाचार : शनिवार की शाम स्कूल की छुट्टी होने के बाद तोहगांव के शिंदी घाट पर वर्धा नदी के किनारे खेकडे और मछलियां पकडने और तैराकी का आनंद लूटने गए तीन छात्र नदी के बहाव में बह गए थे। यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना गोंडपिपरी तहसील के तोहगांव में शनिवार 8 जुलाई को दोपहर 2 बजे हुई। 

घटना की जानकारी विवादमुक्त ग्राम समिति के अध्यक्ष खामनकर और ग्रामीणों ने पुलिस को दी। पुलिस ने तुरंत पहुंचकर तीनों की खोजबीन शुरू कर दी थी। पानी का बहाव बढ जाने से रात में खोज में बाधा निर्माण हो रही थी। पानी बहे तीनों छात्रों के शव आज रविवार को बरामद हुए है।यह घटना से 1 से 2 किमी दूरी पर मिले।

पानी के बहाव में बह गए प्रतीक नेताजी जुनघरे का शव सुबह 6 बजे मिला।, सोनल सुरेश रायपुरे का शव सुबह 11 बजे और निर्दोश ईश्वर रंगारी का शव आर्वी पुल के पास दोपहर 12बजे मिला। शवों को देख उनके परिजनों में कोहराम मच गया। गांव में शोक की लहर फैली हुई थी। घटनास्थल पर तहसीलदार शुभम बहाकर सुबह से मौजूद थे। इस दौरान विधायक सुभाष धोटे और जिलाधिकारी विनय गौडा ने घटनास्थल पर जाकर निरीक्षण किया और मृतकों के परिवार को सात्वंना दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *