- Breaking News, धार्मिक , नागपुर समाचार

नागपुर समाचार : ब्राह्मण सेना द्वारा 21 मई को गीता मन्दिर में उपनयन संस्कार का किया गया

नागपुर समाचार : ब्राह्मण सेना द्वारा 21 मई को गीता मन्दिर में उपनयन संस्कार का किया गया हैं। सुबह 8 बजे से उपनयन पूजन का श्री गणेश पूर्व महापौर दयाशंकर तिवारी के शुभहस्ते दीपप्रज्वलन किया गया दोपहर 11 बजे भगवाताचार्य प्राची देवी का आगमन गीता मंदिर आयोजन स्थल पर हुआ।

शाम 5 बजे बारात मूनलाइट व्हेरायटी चौक से शुरू हुआ जिसमे 51 बटुक सहपरिवार रहेंगे। इस आयोजन में प्राची देवी रथ पर विराजमान हुई शाम 7:30 बजे बारात गीता मंदिर पहुंचेगी, देवी जागरण अतिथि सत्कार व महाप्रसाद व्यवस्था की गई है।

इस आयोजन में केंद्रीय महामार्ग मंत्री माननीय नितिन ज़ी गडकरी द्वारा 51 बाटुंको को आशीर्वाद व मंत्री ज़ी ने उपनयन का अर्थ व महत्त्व की जानकारी दि व मूल मन्त्र बताए ब्राह्मण सेना फाउंडेशन उनयन के सफल आयोजन पर बधाई और मार्गदर्शन किया।

ब्राह्मण सेना अध्यक्ष मनीष त्रिवेदी, कार्य अध्यक्ष प्रतीक त्रिवेदी सचिव महिला सेना अध्यक्ष श्रीमती जयमाला तिवारी* ज्योति अरविंद अवस्थी आयोजन समिति प्रमुख हैं। महाप्रसाद व्यववस्था गौरव मिश्रा, प्रवीण ज़ी पांडे, पूजा सामग्री व्यवस्था, सुषमा मिश्रा, मनीषा पाठक, स्वागत समिति रानू मनीष त्रिवेदी व युवा रानू प्रतिक त्रिवेदी करेंगी।

बारात में बेंड बाजा व्यवस्था विजय मोघे, दीपा पचौरी तथाआयोजन सम्पूर्ण व्यवस्था श्री कृष्णमुरारी मिश्रा, शशि मिश्रा किया। जसजागरण रजत कुमार द्वारा हुआ। प्राची देवी द्वारा उपनयन महत्त्व पर मार्गदर्शन, गरुरुमंत्र पंडित संतोष पांडे ज़ी ने किया‌‌।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *