- Breaking News, नागपुर समाचार

नागपुर समाचार : अयोध्या से भगवान श्री राम के चरण पादुका पहुंचे नागपुर

फूलों और संगीत के साथ उनका स्वागत किया गया

नागपुर समाचार : हाल ही में देशभर में भगवान श्री राम का जन्मोत्सव जिसे राम नवमी के रुप में धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर हर किसी ने भगवान राम के दर्शन भी किए। लेकिन आज सोमवार को शहरवासियों को भगवान श्री राम के अयोध्या के चरण पादुका के दर्शन का योग प्राप्त हुवा। रामधून करते हुए चरण पादुका को बाजे-गाजे के साथ कैपिटल हाइट की परिक्रमा कराई गई और फूलों और संगीत के साथ उनका स्वागत किया गया।

इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में भक्त शमिल होकर उन्होंने भगवान का स्मरण किया। इस मौके पर कैपिटल हाइट्स पूरी तरह राममय हों गई थी। इस धार्मिक आयोजन का उद्देश बच्चों में संस्कार और ईश्वर के प्रति आस्था उत्पन्न कराने की कोशिश के साथ हर भक्त को अयोध्या के चरण पादुका के दर्शन की अनुभूति हो इस लिए किया गया था।

शाम में इस चरण पादुका को नॉर्थ ईस्ट कॉर्नर से पूजा अर्चना के बाद बिदाई दी गई। इस मौके पर प्रसादी की व्यवस्था की गई थी। जिसमे सेकडो सभी उम्र के भक्तों ने मिलकर इस अवसर का लाभ उठाया और भगवान श्री राम के चरण पादुका के दर्शन कर आराधना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *