- Breaking News, नागपुर समाचार

नागपुर समाचार : दिव्यांग एवं बुजुर्ग महियालों को “उत्कृष्ट महिला” पुरस्कार से किया सम्मनित

हाइलाइट……

  • समाज में सेवा उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को किया सम्मानित।
  • सम्मान लेते हुऐ दिव्यांग एवं बुजुर्ग महिलाओं की आंखे भर आई।

नागपुर समाचार : गुढ़ीपाड़वा तथा चैत्र नवरात्रि के शुभ उपलक्ष्य पर आदर्श बहुउद्देशिय शिक्षण संस्था एवं द क्वींस लेडीज क्लब ने संयुक्त रुप से “उत्कृष्ट महिला सम्मान समारोह” का आयोजन विदर्भ हिन्दी साहित्य सम्मेलन हॉल सीता बर्डी में किया। इस समारोह में समाज में अपनी अमूल्य सेवा देने वाली दिव्यांग एवं बुजुर्ग महियालों को “उत्कृष्ट महिला” पुरस्कार कुल 35 महिलाओं को सम्मानचिन्ह तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। दिव्यांग महिलाओ को समाज में उपेक्षा झेलनी पड़ती है घर में और समारोह में बेहतर कार्य करने के लिए महिलाओं के कार्यों की सराहना भी की गई। समारोह का मुख्य आकर्षण दिव्यांग महिलाएं रही जिन्होंने योग्यता के बल पर समाज में अपना नाम रोशन किया। 

रोशनी रिंके , पायु येसनसुरे और प्रतिभा इन दिव्यांग महिलाओं को पुरस्कृत कर सम्मनित किया गया इन सभी महिलाओं की आँखें पुरस्कार लेते समय पानी नम हो चुकी थीं इन्होंने आयोजक ज्योती द्विवेदी तथा सना खान का तहदिल से आभार माना। बुजुर्ग महिलाओं ने इस उम्र में भी नृत्य प्रस्तुत कर सभी को आश्चर्य चकित और मंत्र मुग्ध कर दीया।

अतिथि के रुप में मनोजा तिवारी, कशमीरा शिन्दे, अनीता जायसवाल, रशमी तिड़पुरे, निना वानखेड़े उपस्थित थे। डॉ. दीपा भूरे, किरण राय, पल्लवी जोशी, अनुदिता दास, अनिता जैसवाल, सुविधि जैसवाल, हेमा गुप्ता, छाया श्रीवास्तव, स्वर्णा सिन्हा, आंचल वर्मा, फातिमा खान, सविता त्यागी, रश्मि मिश्रा, धनश्री, अल्का पराते, डॉ. नीना वानखेड़े, सुलेखा वासनिक, शीतल नंदनवार एवं अन्य महिलाओं को उत्कृष्ट पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

समारोह का आयोजन आदर्श बहुउद्देशिय शिक्षण संस्था की संस्थापक सचिव श्रीमती ज्योती द्विवेदी एवं द क्वींस लेडीज क्लब की अध्यक्षा श्रीमती सना गानिया खान ने किया। समारोह का संचालन श्रीमती रश्मि मिश्रा तथा आभार प्रदर्शन फातिमा खान ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *