- Breaking News, नागपुर समाचार

नागपुर समाचार : राहुल गांधी ने किया ओबीसी समाज का अपमान – शहर भाजपा अध्यक्ष और विधायक प्रवीण दटके

भाजपा ने जलाया पुतला

नागपुर समाचार : मोदी सरनेम को चोर कहने को लेकर सूरत की अदालत ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को दो साल की सजा सुनाई है। अदालत के सजा सुनाने के बाद से भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस नेता पर हमलावर हो गई है। भाजपा पर लगातार राहुल पर ओबीसी समाज का अपमान करने का आरोप लगा रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को नागपुर भाजपा ने कांग्रेस नेता के बयान के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।

शहर भाजपा अध्यक्ष और विधायक प्रवीण दटके की अगुवाई में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता वैराइटी चौक स्थित महात्मा गांधी के पुतले के पास जमा हुए। भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस दौरान राहुल गांधी का पुतला जलाया, वहीं कांग्रेस नेता से ओबीसी समाज से माफ़ी मांगने की मांग की।

दटके ने इस दौरान कहा, “समाज का अपमान करना। प्रधानमंत्री मोदी और मोदी सरनेम के खिलाफ विवादित बयान दिया। वहीं जब न्यायालय ने इस पर सजा सुनाई तो अब इस पर भी प्रश्न खड़ा कर रहे हैं।” राहुल गांधी द्वारा ओबीसी समाज के एक समुदाय को लेकर जिस तरह की बातें की गई। अपमान किया गया न इसके लिए उन्हें शर्मा है और न ही लाज।”

भाजपा नेता ने कहा, “राहुल गांधी ने जिस तरह से ओबीसी समुदाय का अपमान किया है उसे हम नहीं सहेंगे। इसके विरोध में भाजपा ने देश भर में प्रदर्शन किया जा रहा है। न्यायालय द्वारा दिया निर्णय यह सभी नेताओं के लिए एक उदाहरण है कि, बोलते समय कैसा बोलना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *