- Breaking News, नागपुर समाचार

नागपुर समाचार : मजदूर, सब्ज़ीवाले, रिक्शेवाले, दूधवालों को कर्तव्यपथ पर पहली लाईन में बैठने को मिली जगह यही लोकतंत्र का अभिप्रेत है – देवेंद्र फडणवीस

नागपुर समाचार : गणतंत्र दिवस के अवसर पर राज्य के उपमुख्यमंत्री और नागपुर जिले के पालकमंत्री ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान अपने संबोधन में फडणवीस ने कहा की 26 जनवरी के दिन दिल्ली में आयोजित हुई परेड में मजदूर, सब्ज़ीवाले, रिक्शेवाले, दूधवालों और फुटपाथ में दुकान लगाने वालो को जगह मिली है। यही कल्पना हमारे आजादी का अभिप्रेत है। हमारे लोकतंत्र का यही मूल्य है की सामान्य व्यक्ति है आखिरी व्यक्ति है उसकी हिस्सेदारी रहे. इसी तरह महाराष्ट्र जो प्रगति कर रहा है उसमे सामान्य व्यक्ति को साथ लेकर सामने जाना है।

फडणवीस ने कहा की नागपुर शहर का 300 साल पुराना इतिहास है और जिस तरह से आज ये शहर बदल रहा है। जो शहर का चित्र दिखाई दे रहा है उससे अपने शहर को लेकर अभिमान व्यक्त होता है। नागपुर में होने वाली जी-20 की बैठक शहर के लिए अभिमान की बात है। नागपुर प्रवर्तन-परिवर्तन की भूमि है। इसका सांस्कृतिक इतिहास है नागपुर एक मिनी इंडिया है। भारत का लघुरूप नागपुर है देश के सभी राज्यों के नागरिक यहां बसते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *