- Breaking News, नागपुर समाचार

नागपुर समाचार : संभाजी महाराज पर टिप्पणी को लेकर अजित पवार के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन

यह अपमान उनका नही बल्की सारे राज्य का है

नागपुर समाचार : छत्रपति संभाजी महाराज के बारे में कथित टिप्पणी को लेकर महाराष्ट्र के नेता प्रतिपक्ष अजीत पवार के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को राज्य मे जगज जगह जबरदस्त विरोध प्रदर्शन तो कही आंदोलन किया। इस विरोध प्रदर्शन का असर शहर में भी दिखाई दीया। 

शहर के व्हेरायटी चौक स्थित गांधी प्रतिमा के पास भाजपा महिला मोर्चा नागपुर महानगर की अध्यक्षा श्रीमती नीता ठाकरे के नेतृत्व में कई भाजपा महिला कार्यकर्ताओं ने पवार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

पिछले हफ्ते राज्य विधानसभा में बोलते हुए पवार ने कथित तौर पर कहा था कि छत्रपति संभाजी महाराज ‘धर्मवीर’ (धर्म के रक्षक) नहीं थे। जिसके बाद भाजपा ने दावा किया है कि एनसीपी नेता की टिप्पणी यह संभाजी महाराज का अपमान था। भाजपा महिला मोर्चा कि कार्यकर्ताओं ने कहा कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) हमेशा हिंदुओं के खिलाफ खड़ी है। जिसके चलते अजित पवार ने लगातार विवादास्पद बयान दिए हैं।

उन्होंने अब छत्रपति संभाजी महाराज के खिलाफ बयान दिए हैं और उनका अपमान किया है। यह अपमान उनका नही बल्की सारे राज्य का है, इस शर्मनाक हरकत के लिए उन्हें माफी मांगनी चाहिए या विपक्ष के नेता के पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *