- Breaking News, धार्मिक 

दिल्ली समाचार : कालिन्दी कुंज घाट दिल्ली पर 75 दिन की यमुना संकल्प आरती का भव्य शुभारंभ

श्रीमति पूजा आनंद दिल्ली प्रदेश संयोजिका “गंगा विचार मंच “नमामि गंगे (जल शक्ति मंत्रालय) की संकल्पना

दिल्ली समाचार : श्रीमति पूजा आनंद जी दिल्ली प्रदेश संयोजिका “गंगा विचार मंच “नमामि गंगे (जल शक्ति मंत्रालय) ने आज़ादी के 75 वे अमृतमहोत्सव पर 75 दिन की यमुना संकल्प आरती कालिन्दी कुंज घाट दिल्ली पर 1 जनवरी 2023 पूजनीय बाबा श्री 1008कालिदास महाराज जी के करकमलों द्वारा व डॉक्टर भरत पाठक जी राष्ट्रीय संयोजक “गंगा विचार मंच “ नमामि गंगे (जल शक्ति मंत्रालय) पंडित नीरकान्त शास्त्री जी, पश्चिमोत्तर उत्तर के प्रांत संयोजक श्री सी पी चौहान जी, नोएडा से प्रज्ञा पाठक जी एक्टर ऐंकर राजेश पंडित जी,पार्षद ब्रह्म सिंह जी सविता विहार, हीरा अमित रोहिल्ला ए+ फ़ाउंडेशन के अध्यक्ष अनिल अरोड़ा जी निदेशक चेतन एडवरटाइजिंग। एवं बीजेपी कार्यकर्ता व कई सम्मानित गणमान्य मूलनिवासियों द्वारा भव्य यमुना आरती का शुभारंभ किया।

उनका यह संकल्प प्रातःकालीन सुबह 7 बजे एवम् शाम 4 बजे प्रतिदिन 16 मार्च तक चलेगा। आस्था का परिचय देते हुए श्री पूजा आनंद जी ने बताया की “यमुना जल जागरण अभियान “के माध्यम से ये सरकार व जनता का रुख़ इस और दर्शाना चाहती हैं और लोगो को बताना चाहती है की क्या क्या ऐसे घटक व कारक हैं जिससे यमुना जी इतनी मैली हो चुकी हैं? प्रकृति को बचाना और प्रदूषितरहित करना और अपने पर्यावरण को स्वच्छ और निर्मल रखना ये हमारे मूल अधिकारों में से एक है और आज इसी 75 दिवसिये संकल्प आरती के माध्यम से अपने घर और परिवार से दूर इस संकाल्प को पूरा करने में ये पूरी मेहनत और शरद्धा के साथ जुटी हुईं हैं।

माँ यमुना इनके संकल्प को अपना आशीर्वाद देकर सफल बनाये और दिल्ली प्रसिद्ध कालिन्दी कुंज घाट स्वच्छ और निर्मल बने ऐसी हम सबकी कामना हैं। दिल्ली के मुखमंत्री श्री केजरीवाल जी व भारत सरकार से भी यही विनती है की कालिन्दी कुंज घाट को जल्द से जल्द प्रदूषणरहित बनाया जाये। जल है तो जीवन है। तो आयें हम सब इस जल जागरण अभियान का हिस्सा बने।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *