- Breaking News, नागपुर समाचार, शीत सत्र २०२३

नागपुर समाचार : उद्धव ठाकरे पहुंचे नागपुर, संजय राउत भी साथ

जेल से छूटने के बाद पहली बार नागपुर

नागपुर समाचार : शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे दूसरी बार नागपुर पहुंच गए हैं। इस दौरान उनके साथ राज्यसभा सांसद और मुख्य प्रवक्ता संजय राउत में उपराजधानी आएं है। ज्ञात हो कि, सत्र शुरू होने के पहले दिन उद्धव नागपुर आए थे। वह दो दिनों तक शहर में रहे। इस दौरान जहां उन्होंने अपने विधायकों के साथ बैठक की थी, वहीं महाविकास अघाड़ी की बैठक में भी शामिल हुए थे।

जेल से छूटने के बाद पहली बार नागपुर : संजय राउत जेल से निकलने के बाद पहली बार नागपुर पहुंचे हैं। शिवसेना में टूट होने के पहले राउत को नागपुर का प्रभारी बनाया गया था। इसके मद्देनजर उन्होंने कई बार शहर का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने सभा भी ली थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *