- Breaking News, नागपुर समाचार, शीत सत्र २०२३, संत्रानगरी

नागपुर समाचार : मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से विधान भवन पहुंचकर मिले राज ठाकरे

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से विधान भवन पहुंचकर मिले राज ठाकरे

नागपुर समाचार : महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के अध्यक्ष राज ठाकरे ने शुक्रवार को उपराजधानी मे चल रहें शीतकालीन सत्र के दोरान मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात की और कई मुद्दों पर चर्चा की। शिंदे ने ट्वीट किया कि उन्होंने राज्य विधानसभा परिसर में मनसे विधायक राजू पाटिल के साथ ठाकरे से मुलाकात की। शिंदेने ट्वीट किया, ‘‘इस दौरान विधानसभा के कामकाज समेत कई विषयों पर चर्चा की गई।

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के अध्यक्ष राज ठाकरे ने आज नागपुर में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात की है। राज ठाकरे नागपुर के दौरे पर थे। चूंकि राज्य विधानमंडल का सत्र चल रहा है इसलिए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सहित सभी सरकार और विपक्ष पहले से ही नागपुर में हैं। राज ठाकरे के आज रात देवेंद्र फडणवीस से मिलने की भी संभावना है। इसलिए इन मुलाकातों को लेकर राजनीतिक गलियारे में जोरदार चर्चा है। एकनाथ शिंदे और राज ठाकरे के बीच बंद कमरे में बातचीत हुई थी। इस चर्चा का पर्याप्त विवरण सामने नहीं आया है। मुलाकात से पहले दोनों नेताओं ने एक-दूसरे का स्वागत किया।

राज ठाकरे पहले भी कई बार मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मिल चुके हैं। उस समय इस यात्रा की जोरदार चर्चा हुई थी। उनमें से कुछ दौरो का विवरण मीडिया में सामने आया था हालांकि, नागपुर की दौरे का ब्योरा अभी सामने आना बाकी है। बताया जाता है कि इन नेताओं के बीच लगातार चर्चाओं से बीजेपी और मनसे के बीच नजदीकियां बढ़ती जा रही हैं।

राज ठाकरे ने नागपुर में डॉ. वसंतराव देशपांडे हॉल में अयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को पद नियुक्तिपत्र देकर उनसे बातचीत की। इस बीच उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के बाद विधान भवन पहुंचकर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात की। इस अवसर पर मनसे विधायक राजू पाटिल, मनसे नेता संदीप देशपांडे और अजीत अभ्यंकर उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *