- Breaking News, नागपुर समाचार

नागपुर समाचार : नागपुर-बिलासपुर वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव

ई वन कोच की एक खिड़की क्षतिग्रस्त

नागपुर समाचार : नागपुर से बिलासपुर के बीच दौड़ने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस पर अज्ञातों द्वारा पथराव करने की जानकारी सामने आई है। इस पथराव में ट्रेन की खिड़की में लगे कांच क्षतिग्रस्त हो गए। गनीमत रही की इसमें कोई यात्री घायल नहीं हुआ। दुर्ग और भिलाई नगर रेलवे स्टेशन के बीच अज्ञातों द्वारा पथराव किया गया है। इस बात की जानकारी गुरुवार को दक्षिण-पूर्व-मध्य रेलवे ने दी। 

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि, “बुधवार को वंदे भारत एक्सप्रेस नागपुर से बिलासपुर की ओर रवाना हुई थी। जब ट्रेन दुर्ग और भिलाई नगर स्टेशन के बीच पहुंची तब कुछ लोगों ने ट्रेन पर पथराव कर दिया। इससे पथराव में ई वन कोच की एक खिड़की क्षतिग्रस्त हो गई। इस घटना में किसी के घायल होने की जानकारी नहीं है।”

आरपीएफ ने मामले की जांच की शुरू : इस रेलवे ने बताया की, मामले की जानकारी रेलवे सुरक्षा बल को दे दी गई है। आरपीएफ ने अज्ञातों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ज्ञात हो कि, 11 दिसंबर 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नागपुर दौरे के दौरान ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *