- Breaking News, नागपुर समाचार

नागपुर समाचार : रामधाम एक दर्शनीय मनोरम्य तीर्थस्थली तथा वाटर पार्क 

रामधाम एक दर्शनीय मनोरम्य तीर्थस्थली तथा वाटर पार्क 

नागपुर समाचार : नागपुर जबलपुर रोड पर स्थित रामधाम एक थीम पार्क की तर्ज पर बनाया गया है। यह भारत का सबसे बड़ा सांस्कृतिक पर्यटन पार्क है। यह पार्क कुछ आधुनिक ट्विस्ट के साथ रामायण की कहानी को पूरी तरह से दोहराता है। इस जगह पर दुनिया का सबसे बड़ा “ओम्“ भी है और इसे लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में भी शामिल किया गया है।

इसके अलावा, रामधाम में बर्फ से बना शिवलिंग और अष्टविनायक और वैष्णोदेवी जैसे भारतीय मंदिरों की कई प्रतिकृतियां शामिल हैं। राम और गणपति जैसे देवताओं के मॉडल हैं। यकीन मानिए, यहां पर आकर एक अद्भुत अनुभव करेंगे।

आइए जानते है की नागपुर बाज़ार पत्रिका की टीम ने कैसा अनुभव किया…….

रामधाम जाने पर हमने देखा यह एक बड़ा पर्यटन स्थल था। काफी बड़े भूभाग पर इसे बनाया गया था। इसके अन्दर बच्चों से लेकर बड़े-बुजुर्गो सब के लिए देखने और घुमने लायक व्यवस्था थी। यहाँ संगीत में रूचि रखने वाले लोक नृत्य और कठपुतली डांस का आनंद उठा सकते है।

तो बच्चों को यहाँ दिखाए जाने वाले जादू के खेल को देख कर बड़ा मज़ा आता है। रोशनी और संगीत के जरिये दिखाए जाने वाले शिव बारात की तो पूछिए मत, बिलकुल मजेदार, 15 से 20 मिनट का समय कब गुजर जाता है पता भी नही चलता।

एग्रो पार्क के रूप में फूलों और सब्जियों के पौधों को देखने की एक अलग व्यवस्था। देखने योग्य अगर कभी गाँव की बैलगाडी पर बैठ कर खेत नही देखा तो यहाँ देख सकते है। वो भी बिलकुल वैसी ही फीलिंग्स के साथ हाँ इसके लिए आपको अलग से पैसे देने होंगे। रामधाम में विश्व का सबसे बड़ा ॐ बना है। जो लिम्का बुक ऑफ़ रिकार्ड्स में भी दर्ज है। देश का गौरव कहलाने वाले इस रामधाम को इसकी अलौकिक कृति के लिए लिम्का बुक ने इसे सम्मानित भी किया है।

रामधाम में भगवान् राम के जीवन से जुडी हर घटना को तस्वीरों के जरिये दिखाया गया है। वो भी श्लोकों और दोहों के साथ।

ठीक वैसे ही यहां कृष्ण धाम भी है जहाँ भगवान् कृष्ण के जीवन की झांकी प्रस्तुत की गयी है। अगर आप वैष्णो देवी या अमरनाथ की गुफाओं में नही गये है तो यहाँ ठीक वैसा ही प्रतिरूप बनाया गया है जो बिलकुल असली यात्रा सा अनुभव कराता है। एक अलग रोमांच यहाँ हमें महसूस हो रहा था।

रामधाम के व्यस्थापक सैफ अली खान ने हमें महत्वपूर्ण जानकारी दी तथा रामधाम घूमने के लिए हमे सहयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *