- Breaking News, धार्मिक , नागपुर समाचार

नागपुर समाचार : विश्व कल्याण एवं शांती के लिये रेशीमबाग में पंचकल्याणक महामहोत्सव १५ दिसंबर से

विश्व कल्याण एवं शांती के लिये रेशीमबाग में पंचकल्याणक महामहोत्सव १५ दिसंबर से

नागपुर समाचार : १५ दिसंबर २०२२ से रेशमबाग में विश्व कल्याण एवं शांती के लिए पंचकल्याणक महामहोत्सव का भव्य अयोजन किया जा रहा हैं। इस अयोजन के विषय में समिती के कार्यकारी अध्यक्ष श्री सतीषजी जैन पेंढारी ने पत्रकार परिषद को संबोधित करते हुये कहा बडे हर्ष के साथ सुचित करना चाहते है की, बहुत अंतराल के बाद धर्मनगरी नागपूर में पार्श्वोदय तिर्थप्रणेता बालयोगी ज्योतिपुंज १०८ आचार्य श्री सुविरसागरजी गुरुदेव के सान्निध्य मे भगवान १००८ आदिनाथ जिनबिम्ब का भव्य पंचकल्याणक एवं प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन श्री आदिनाथ पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महामहोत्सव समिति एवं सकल दिगंबर जैन समाज द्वारा गुरुवार दिनांक १५ दिसंबर से सोमवार दिनांक १९ दिसंबर २०२२तक नागपूर की हृदयस्थली रेशीमबाग मैदान में आयोजित किया जा रहा है।

अध्यक्ष नितिन नखाते ने कहा तीर्थंकर भगवान के ५ कल्याणक होते है। गर्भ कल्याणक गुरुवार दिनांक १५ दिसंबर २०२२ को होगा।प्रातः ६.३० बजे जिनाज्ञा, गुरुज्ञा, घटयात्रा महावीरनगर मंदीर से निकलेगी। सुबह ८.३० बजे ध्वजारोहण कर्ता परिवार श्री संतोषजी जैन पेंढारी महामंत्री तीर्थरक्षा कमेटी व्दारा ध्वजारोहण होगा। मुख्य मंडप उद्घाटन सौ. ममता दिलीप शांतीलालजी जैन द्वारा होगा।

पंचकल्याणक कलश स्थापन कर्ता परिवार श्री आनंद-सौ. अर्चना, श्री संतोष सौ अर्चना, श्री नितीन-सौ. वैशाली नखाते एवं परिवार व्दारा मंदिर शिखर कलशदातार श्री पद्माकर एवं सौ. स्वाती, ओम जय बुलबुले परिवार व्दारा चढेगा। मंदिर शिखर ध्वजादातार श्रीमती राजमतीबाई नेमिनाथजी घ्यार सौ. हेमा निलेश, सार्थक, साहसी घ्यार परिवार है। प्रतिष्ठा महामहोत्सव के मुख्य पात्र सौधर्म इंन्द्र इंन्द्राणी श्री महावीर कापसे एवं सौ प्रिया कापसे इनकी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कुबेर इन्द्र इन्द्राणी श्री प्रकाशजी मेंढे एवं सौ. प्रभाताई मेंढे ने सुशोभित किया। यज्ञ नायक यह एक महत्वपूर्ण भूमिका है।

इस पत्रकार परिषद को प.पू.आचार्यश्री सुविरसागरजी ने संबोधित किया। और सभीने आचार्यश्री को श्रीफल चढाकर मंगल आशिर्वाद प्राप्त किया। प्रमुखतासे अध्यक्ष नितिन नखाते कार्याध्यक्ष सतीष जैन पेंढारी, संयोजक दिनेश सावळकर, स्वागत समिति के अध्यक्ष प्रशांत

मानेकर जैन, उपाध्यक्ष हरिषभाई हिकावत, सुनिल वसमतकर, दिपक पनवेलकर, धनराज गडेकर, महिपाल सेठी, रिंकू जैन, भगवान आदिनाथ दिगम्बर जैन चैत्यालय सेवा मंडळ के अध्यक्ष किशोर मेंढे, उपाध्यक्ष महावीर कापसे, सचिव पद्माकर बुलबुले, कोषाध्यक्ष धनंजय महात्मे, गौरव शहाकार, वैभव पळसापुरे, सौरभ उदापुरकर, निलेश घ्यार, विलास संघई, प्रवीण कापसे, वीरेंद्र गगने, प्रमुख मार्गदर्शक अभयकुमारजी पनवेलकर, संतोषजी जैन पेंढारी, चंद्रकांतजी वेखंडे, अनिलजी जैन व्हीएसआर, सतीषजी जैन कोयलावाले, महावीरजी पेंढारी, राकेशजी पाटनी, अनुजजी बडजात्या, पवनजी जैन कान्हीवाडा, जयकुमार मामु, दिनेश जैन, आनंदराव सवाने, प्रकाश जैन आदित्य होंडा, दिलीप शिवणकर, दिलीप राखे, नितिन महाजन, महेंद्र सिंघवी, अरविंद जैन, अनिल जैन, भंवरलालजी जैन, अनिल गडेकर, सुमत लल्ला, डॉ. रिचा जैन, पंकज बोहरा, कमल बज, विनय सावळकर, विवेक सोईतकर, हुकुमचंद सेठी, डॉ. अरविंद भागवतकर, डॉ. नरेन्द्र भुसारी, उदय गहाणकरी, नरेश कासलीवाल, दय जोहरापुरकर, शितल जैन एमपीएसटी, अरविंद जैन, शरद ठवली, दिनेश जैन सुर्यनगर, संजय टक्कामोरे, मुकेश सिंहावत, जितेंद्र तोरावत, अरविंद हनुमंते, राजेंद्र नखाते,  सुबोध कासलीवाल, अशोक लाड, शशीकांत बानाईत, रजनीश जैन सोनु कोयलावाले, मगनभाई दोशी, महेंद्र सिंघवी, जितेंद्र तोरावत, अरविंद हनुवंते, राजेंद्र नखाते, राजेंद्र सोनटक्के, सुनिल आगरकर, ऋषभ आगरकर, विलास आग्रेकर, देवेंद्र आग्रेकर, जिनेंद्र लाड, अॅड. चैतन्य आग्रेकर, रजनिश जैन, अनुप खंडारे, हुकुमचंद चवरे, डॉ. संतोष मोदी, संजय टक्कामोरे, बघेरवाल मंडल के अध्यक्ष दिनेश जोहरापुरकर, प्रमोद राखे, श्रीकांतजी तुपकर, संजय जैन, दिलीप सावळकर, हेमंत कळमकर, भुषण महाजन, शीतल भागवतकर,सुरेश आग्रेकर, उपस्थित थे। यह जानकारी प्रचार प्रसार प्रमुख हिराचंद मिश्रीकोटकर जैन ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *