- Breaking News, नागपुर समाचार

नागपुर समाचार : आईपीएस अधिकारी राजमाने का हुआ मुंबई ट्रांसफर, नागरिकों ने पुष्प वर्षा कर दी विदाई

आईपीएस अधिकारी राजमाने का हुआ मुंबई ट्रांसफर, नागरिकों ने पुष्प वर्षा कर दी विदाई

नागपुर समाचार : पुलिस यूँ तो कई कारणों के चर्चा में रहती है। समाज के बीच में सामान्यतः पुलिसकर्मियों की छवि नकारात्मक ही दिखाई देती है लेकिन इस सेवा में कुछ ऐसे विरले भी होते है जिनकी छाप आम लोगों के बीच में बैठ जाती है.लेकिन कुछ ऐसे पुलिसकर्मी भी होते है जिनके काम सामान्य लोगों के बीच न केवल उनकी बल्कि पुलिस के भरोसे को मजबूत बनाने है। आईपीएस अधिकारी गजानन राजमाने का नागपुर में कार्यकाल कुछ ऐसा ही रहा। उनके द्वारा नागपुर में दी गई सर्विस को हर कोई सराह रहा है। उनके कामों का ही नतीजा रहा कि, जब उनका तबादला हुआ तो जनता ने पुष्प वर्षा कर उन्हें विदाई दी। 

नागपुर में सेवा के बाद आईपीएस ऑफिसर गजानन राजमाने का मुंबई तबादला हो चूका है। बुधवार को वह नागपुर ने मुंबई जाने वाले थे। उनके जाने से पहले ही मध्य नागपुर की जनता ने उनका जोरदार स्वागत किया। बुधवार को इतवारी भाग में नागरिकों ने राजमाने शानदार स्वागत किया। नागरिको ने अपने चाहते अधिकारी पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। नागरिको के सत्कार देखकर राजमाने खुद भावुक हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *