- Breaking News

नागपुर समाचार : भारतीय जनता पार्टी का दिवाली पर्व पर एक शाम देश के नाम कार्यक्रम संपन्न

भारतीय जनता पार्टी का दिवाली पर्व पर एक शाम देश के नाम कार्यक्रम संपन्न

नागपुर समाचार : भारतीय जनता पार्टी पर्व नागपुर सांस्कृतिक आघाडी अध्यक्ष राजेश समर्थ द्वारा आयोजित एवं संयोजक अजय सराडकर, चेतना सातपुते के प्रयासों से दीपावली के शुभ अवसर पर आजादी के 75 वी वर्षगांठ को साकार करते हुए एक शाम देश के नाम कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया।

इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण नागपुर शहर पुलिस द्वारा कई पुलिस कर्मचारियों अधिकारियों ने देश भक्ति के गीत मोहम्मद रफी, किशोर कुमार की आवाज में गाये जिससे जनता भाव विभोर हो गई, कार्यक्रम में प्रमुखता से पूर्व नागपुर के आमदार कृष्णा खोपड़े, भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय परिषद सदस्य सुभाष कोटेचा, पूर्व नागपुर के महामंत्री जे पी शर्मा, संपर्क प्रमुख सूनिल सूर्यवंशी, नगरसेवक दिव्या धुरडे, हरीश डिकोंडवार प्रभाग अध्यक्ष चंद्रकांत खंगार उपस्थित थे।

कृष्णा खोपड़े ने अपने वक्तव्य में कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम करने से जनमानस में देशभक्ति की भावना बढ़ती है और उससे भी महत्वपूर्ण है कि पुलिस विभाग के ही लोगों ने देशभक्ति के गीत गाए जो कि एक बहुत बड़ा आश्चर्य है, सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दी।

कार्यक्रम को सफल बनाने में शंकर गयधनी, दिलीप सिंह ठाकुर, वर्षा कालोड़े ,अनंता तितरमारे ,अमित बारई, अमोल तिड़के, महेश महाडिक ,बॉबी नंदा जैस, भूषण बोडके, मधु धोए आदि ने प्रयास किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *