- Breaking News, धार्मिक , नागपुर समाचार, सामाजिक 

नागपुर समाचार : अखिल भारतीय ब्राह्मण महिला जागृति मंच ने श्री गीता मंदिर में मनाया करवा चौथ

भारतीय संस्कृती और सजने सवरने का पर्व है करवा चौथ

नागपुर समाचार : अखिल भारतीय ब्राह्मण महिला जागृति मंच ने श्री गीता मंदिर में मनाया करवा चौथ। कार्यक्रम में सर्वप्रथम करवा माता की पूजा कर महिलाओं ने अपने जीवनसाथी के दीर्घायु होने की कामना की और करवा चौथ पर अपने अनुभव सुनाए। संस्था की संस्थापिका सौ. रेखा चतुर्वेदी ने करवा चौथ पर अपने विचार प्रकट किए। संयोजिका इंदु शर्मा कल्पना पांडे इनके संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी। समाजसेविका ज्योती द्विवेदी अतिथि रूप में उपस्थित थी। 

उपस्थित महिलाओं ने सोलह सिंगार करके अपनी छटा बिखेरी और प्रतियोगिता में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया प्रतियोगिता में प्रथम क्रमांक की विजेता जयमाला तिवारी रही दूसरा क्रमांक रेखा मिश्रा तीसरा क्रमांक शैलजा तिवारी और प्रीति पांडे थी इन दोनों का शॉल और श्रीफल देकर सम्मान किया गया।

कार्यक्रम का संचालन सौ सुनीता शर्मा ने किया। जयमाला तिवारी ने आभार प्रदर्शन किया। अनीता पाठक, रेखा मिश्रा, माधवी शर्मा, सविता शुक्ला, शशि पांडे, अनीता मिश्रा, गीता शुक्ला, अनीता पुरोहित, रश्मि मिश्रा, सुधा उपाध्याय, रश्मि मिश्रा, मनोरमा तिवारी, बबली इंदौरिया, किशोरी गुप्ता, राजेश मिश्रा, संतोष, रानी शर्मा एव्ं अन्य ब्राम्हण समाज की महिलाएं उपस्थित थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *