- धार्मिक , नागपुर समाचार

अनंत चतुर्दशी पर टेकड़ी वाले गणेशजी को लगेगा 551 किलो के महा लड्डू का महाभोग।आदर्श बहुउद्देशिय शिक्षण संस्था तथा आखिल विश्व सत्य सनातन धर्म प्रचारक संघ द्वारा किया जाएगा भव्य आयोजन।

अनंत चतुर्दशी पर टेकड़ी वाले गणेशजी को लगेगा 551 किलो के महा लड्डू का महाभोग।
आदर्श बहुउद्देशिय  शिक्षण संस्था एवं आखिल विश्व सत्य सनातन धर्म प्रचारक संघ द्वारा किया जाएगा भव्य आयोजन।

नागपुर:- अनंत चतुर्दशी शुक्रवार 9 सितम्बर 2022 को आदर्श बहुउद्देशिय शिक्षण संस्था एवं आखिल विश्व सत्य सनातन धर्म प्रचारक संघ द्वारा लोक कल्याण एवं विश्व कल्याण हेतु उपराजधानी नागपुर के जाने माने गणेश टेकड़ी मंदिर में 551 किलो के लड्डू का भोग लगाया जा रहा है। संस्था के अध्यक्ष ने बताया कि पिछले दो वर्ष कोरोना महामारी कि वजह से गणेश चतुर्थी धूमधाम से नही मना पाए इस बात को ध्यान में रखते हुए अखिल विश्व सत्य सनातन धर्म प्रचारक संघ द्वारा 551 किलो लड्डू का महाभोग गणेश टेकडी मन्दिर में चढ़ाया जाएगा। इस दौरान नागपुर शहर गणमान्य अतिथि, संतरानगरी की खास हस्तियां आदर्श बहुउद्देशिय शिक्षण संस्था एवं आखिल विश्व सत्य सनातन धर्म प्रचारक संघ के पदाधिकारी गन उपस्थित रहेंगे।

गुरुवार को लड्डू बनाने का कार्य शुरु किया जाएगा। इस काम में सेवक शिद्दत से जुटे हैं। महाभोग का यह प्रथम वर्ष है। लोक कल्याण एवं विश्व कल्याण हेतु श्री गणेश टेकड़ी विराजित गणपति बाप्पा के चरणों में 551 किलो के लडडू का महाभोग अर्पण किया जाएगा। बता दें कि यह महाभोग का कार्यक्रम शुक्रवार, 9 सितम्बर दोपहर 12:00 बजे से प्रारंभ होगा।


इस मौके पर आदर्श बहुउद्देशिय शिक्षण संस्था एवं आखिल विश्व सत्य सनातन धर्म प्रचारक संघ द्वारा लोक कल्याण एव ने सभी श्रद्दालुओं से निवेदन किया है कि वे टेकड़ी मंदिर पर पधारकर प्रसाद ग्रहण करें। इस कार्यक्रम कि संकल्पना श्री आर.पी. शर्मा एवं श्रीमती ज्योती द्विवेदी कि हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *