नागपुर:- बुधवार दिनांक 1 जून 2022 को राष्ट्रीय महिला जागृति मंच, नागपुर इकाई द्वारा “पत्रकारिता दिवस” के उपलक्ष्य में नागपुर शहर की जानी मानी पत्रकार तथा “नागपुर बाजार पत्रिका ” की संपादिका “श्रीमती ज्योति जी द्विवेदी” का सत्कार किया गया और ‘नागपुर बाज़ार पत्रिका’ समाचार पत्र को सात वर्ष पूर्ण किये जाने पर जोतिजी को शुभकामनाएं दी गई।
इस अवसर पर उन्हें प्रदेशाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष धारणा अवस्थी जी एवं टीम के द्वारा स्मरणचिन्ह, पुष्पगुच्छ प्रदान किया गया। सुमन शुक्ला जी ने उपहार स्वरूप साड़ी भेंट दी |
धारणा अवस्थी जी पत्रकारों को निष्पक्ष व सत्य खबर प्रकाशित करने पर जोर दिया | ज्योति जी ने महिला समूह को संबोधित करते हुए अपने विचार प्रकट किए, मंच के कार्यों की प्रशंषा की तथा कई घटनाओं का विवरण देते हुए कार्य किस दिशा में किये जायें इस हेतु अमूल्य मार्गदर्शन किया। ज्योति जी राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की खबरों को अपने अखबार में प्रमुखता से स्थान देती हैं।
इस अवसर पर नागपुर जिला अध्यक्ष गौरी कनोजे जी, जिला संगठन मंत्री शैलजा मिश्रा जी, जिला मंत्री सुनीता मांजरेजी, संगीता घई जी, सुमन शुक्लाजी,सीमा वानखेड़े जी कौशिकी द्विवेदी जी आदि उपस्थित थे।
मंच की संस्थापिका अम्बिका शर्माजी ने इस उपक्रम की प्रशंषा की। ज्योती द्विवेदी जी ने RMJM की टीम का आभार व्यक्त किया और उन्हे सुनहरे भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।