- नागपुर समाचार

7 अप्रैल को दिक्षाभूमि में होगा धम्मदेसना कार्यक्रम.

7 अप्रैल को दिक्षाभूमि में होगा धम्मदेसना कार्यक्रम
संपूर्ण भारत देश में गगन मलिक फाउंडेशन द्वारा 84 हजार भगवान बुद्ध की मूर्तियों को वितरित किया जायेगा।

नागपुर:- दि.7 एप्रिल बुधवार 2022 को दीक्षाभूमि सांस्कृतिक सभागृह, दीक्षाभूमि नागपुर में धम्मदेसना कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में गगन मलिक जी के साथ उनका भिक्षूसंघ भी उपस्थित रहेगा। भारत देश में लोक कल्याण की भावना को लोगो तक पहुँचाने के लिए संपूर्ण भारत देश में 84 हजार भगवान गौतम बुद्ध की मूर्तियाँ गगन मालिक फाउंडेशन द्वारा वितरित की जायेगी।
गगन मलिक ने मुख्य रूप से धारावाहिक में राम-कृष्ण की भूमिका निभाई है। उन्होंने बुद्ध फिल्म में तथागत की भूमिका निभाई है यह फिल्म भारत देश को छोड़ कर अन्य सभी बौद्धिक देशों में बहुत बड़ी हिट साबित हुई। गगन मलिक जी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई पुरस्कार प्राप्त किए है। बुद्ध जीवन को गहराई से जानने के लिए उन्होंने पहले से ही श्रमन जीवन का अनुभव किया थाथा और उन्हे बुद्ध धम्म में दीक्षित किया गया था।


गगन मलिक (श्रमन अशोक) जी ने भारत देश में लोक कल्याण की भावना को लोगो तक पहुँचाने के लिए संपूर्ण भारत देश में 84 हजार भगवान गौतम बुद्ध की मूर्तियाँ गगन मालिक फाउंडेशन द्वारा वितरित की जायेगी। ये मूर्तियाँ कोरिया,कंबोडिया, वियतनाम, थाइलैंड, म्यांमार और श्रीलंका इन सारे देशों से लाई हुई मूर्तियाँ भारत देश की सामान्य जनसमुदाय को दी जाएगी। यह जानकारी गगन मलिक (श्रमण अशोक ) और पी.एस.खोब्रागडे,नितिन गजभिये, प्रकाश कुंभे,विनोद थूल,भीमराव फ़ुसे इन्होंने दी। सभी नागपुर वासियों को कार्यक्रम में आने का अव्हाहन् भी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *