- नागपुर समाचार, सामाजिक 

जीवन के रंग होली के संग महिलाओं ने प्रेम सद्भाव से मनाई होली।

नागपुर। विश्व सिंधी सेवा संगम महाराष्ट्र टीम के अध्यक्ष श्रीमान प्रताप मोटवानी के मार्गदर्शन में नागपुर जिला महिला टीम द्वारा बड़ी धूमधाम होली का त्यौहार से मनाया। होली के त्यौहार का अपने आप में सामाजिक महत्व है यह समाज में रहने वाले लोगों के लिए खुशी लाता है। यह सभी समस्याओं को दूर करके लोगों को बहुत करीब लाता है उनके बंधनों को मजबूती प्रदान करता है। यह त्यौहार दुश्मनों को आजीवन दोस्तों के रूप में बदल देता है साथ ही उम्र जाति और धर्म के सभी भेदभाव को हटा देता है।

इस त्यौहार के दिन विश्व सिंधी सेवा संगम नागपुर जिला टीम द्वारा जरूरतमंद बच्चों को पिचकारी, गुलाल पानी के फुग्गे, मिठाई, अल्पोहार, घिहर, (जलेबी) बांटे गए। बड़े हर्षोल्लास के साथ सभी बहनों ने मिलकर होली होली का त्यौहार मनाया। साथ ही सभी बहनों ने होलिका दहन के साथ एक दूसरे को गुलाल रंग लगाकर बधाई दी। होलिका दहन में सभी के दुख दर्द, कष्ट,समस्याएं रोग दूर हो ऐसी प्रार्थना की गई। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से महाराष्ट्र टीम के अध्यक्ष श्रीमती भाग्यश्री खेमचंदानी, विदर्भ टीम के अध्यक्ष श्रीमती कंचन जग्यासी, नागपुर शहर महिला अध्यक्ष पूजा मोरयानी, नागपुर जिला टीम की अध्यक्ष श्रीमती सुनीता बजाज, सचिव श्रीमती दिव्या जगूजा, कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमती वंशिका केसवानी, उपाध्यक्ष श्रीमती साक्षी लालवानी, लेखिका वीना आडवानी, श्रीमती मंजू पंजवानी, श्रीमती किरन जीवनानी, श्रीमती सोना देवानी, श्रीमती मधु रामचंदानी,श्रीमती नीतू बंसल, पूर्णिमा स्वामी आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *