- नागपुर समाचार, सामाजिक 

परशुराम धाम नागपुर में लालसोट ब्राह्मण सभा द्वारा रंगारंग होलिकोत्सव

नागपुर। परशुराम नगर चांडक लेआउट की स्थित परशुराम लॉन में धूलिवंदन के अवसर पर सभी सामाजिक बंधुओं की उपस्थिति में होलिकोत्सव का रंगारंग कार्यक्रम विविधता से संपन्न हुआ। भगवान परशुराम मंदिर में विप्र फाउंडेशन विदर्भ जोन 9 के अध्यक्ष डॉ. महेन्द्र कुमार शर्मा, घनश्याम शर्मा, पं गोपालकृष्ण पांखला द्वारा भगवान श्री परशुरामजी का पुजन एवं रंग अर्पण करके विधिवत् कार्यक्रम प्रारंभ हुआ।

पश्चात प्रसिद्घ भजन गायक पलेश जोशी एवं सुरज शर्मा ग्रुप द्वारा सुमधुर श्याम भजनो की संगीतमय प्रस्तुति दि गयी। होली उत्सव के गीतो ने समा बांध दिया। बाबा श्याम एवं रामदेव का पुजन संस्था के पदाधिकारीयो और उपस्थित अतिथियों ने किया।

युवा कार्यकर्ता मुकेश शर्मा, पं किशोर तिवारी, दिपक जोशी, संजय शर्मा, अमर जोशी, प्रशांत हट्टिका एवं समस्त युवा कार्यकर्ता ने हल्दी गुलाल केशरीया रंगो से मिश्रित फुलों की वर्षा की।

इस अवसर पर विशेष के तौर पर राजस्थानी ब्रह्म समाज के नवनिर्वाचित अध्यक्ष विश्वजीत भगत का संस्था की ओर से सत्कार किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ.ओमप्रकाश मिश्रा ने की। मंच पर संस्था अध्यक्ष पं गोपालकृष्ण पांखला एवं पुर्व अध्यक्ष घनश्याम शर्मा विराजमान रहे। अतिथियो का स्वागत हरीश शर्मा, पं चंद्रशेखर पांखला ने संस्था की कार्यकारिणी कि ओर से किया। अतिथीयो द्वारा समारोह को संबोधित किया गया।

इस अवसर पर समाज की महिलाओं एवं मातृशक्ति ने उत्साह पुर्वक पर्व का आनंद उठाया। विशेष तौर पर कलावती शर्मा, रुक्मणी शर्मा, वर्षा शर्मा, सुनिता शर्मा, सीमा शर्मा, रितु आनंद शर्मा, हर्षा शर्मा, छाया शर्मा आदि अनेक महिलाएं उपस्थित रहे।

प्रमुखता से वल्लभ दास चौबे अनिल शर्मा, नंदकिशोर हट्टिका, जितेंद्र शर्मा,ओमप्रकाश थलौजवाले, राजेश दुबे, आनंद शर्मा, गिरधारी शर्मा, गोविंद जयपुरीया आनंद चौबे, पुरुषोत्तम शर्मा, ललित शर्मा, सुरेश उपाध्याय, विक्रम शर्मा, विष्णु शर्मा, भावेश शर्मा, सतीश रा. शर्मा, मुन्नाभैया अचारवाले, हर्ष पांखला, मनीष शर्मा, महेश पाखंला, श्याम पंचोली, पवन जोशी, दुर्गाशंकर जोशी आदि अनेक समाज बंधु सक्रीयता से उपस्थित रहे।

विविध स्वादिष्ट व्यंजनो का रसास्वादन कैलास शर्मा (पटेल) एवं साथियों ने करवाया।
मंच संचालन अधिवक्ता गोपाल शर्मा ने किया। सफलतार्थ मुकेश घनशाम शर्मा एवं लालसोट ब्राह्मण सभा नागपुर के समस्त कार्यकर्ताओ ने प्रयास किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *