- Breaking News, नागपुर समाचार, संत्रानगरी, सामाजिक 

नागपूर समाचार : आदर्श बहुऊद्देशिय शिक्षक संस्था ने किया कर्तुत्ववान महिलाओं को सम्मानित किया।

आदर्श महिला मंच ने मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिन, सभी क्षेत्रों में नाम स्थापित कर रही है महिलाएं – ज्योती द्विवेदी

नागपुर समाचार : आदर्श बहुद्देशिय शिक्षण संस्था द्वारा संचालित आदर्श महिला मंच की ओर से मंगलवार 8 मार्च 2022 को “अंतरराष्ट्रीय महिला दिन” के शुभ अवसर पर महिला सम्मान समारोह का आयोजन बालाजी सभागृह, सुयोग नगर में किया गया। किसी भी देश की प्रगति के लिए जरूरी है उस देश की आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्रों में महिलाओं की भूमिका और आज भारत देश में ही नही विश्व में भी महिलाएं अपनी क्षमता का लोहा सिद्ध कर चुकी है।

विश्व के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के प्रति सम्मान, प्रशंसा और प्यार प्रकट करने के लिए आदर्श बहुद्देशिय शिक्षण संस्था द्वारा आर्थिक, राजनीतिक, स्वास्थ्य, खेल, सुरक्षा और सामाजिक क्षेत्रों में कार्य कर रही महिलाओं को सम्मानित किया गया। घरो में काम करने वाली महिलाओं को साड़ियां और कंबल, चादर संस्था द्वारा वितरित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माँ की पूजा, दिप प्रज्वलन और भाव गीत से की गई। कौशिकी ग्रुप द्वारा बहुत ही सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वृंदा विकास ठाकरे, निलिमा किशोर बावने,, मंगला शशांक खेकरे, स्वाति वंजारी, वंदना व्यास, वैशाली मेश्राम, सुनीता जोशी, वैशाली तलवेकर, अविनाश ठाकरे उपस्थित थे।

मंजुला यादव, पल्लवी जोशी, अनघा मेश्राम, प्रार्थना द्विवेदी, पूजा तिवारी, कुमारी अवनी तिवारी, नलिनी भनारकर, नितु तिवारी, जयमाला तिवारी, चेतना सातपुते, कविता बोबडे, कीर्ति कवीश्वर, भावना क्षीरसागर, शिल्पा तिवारी, स्मिता दुबे, सरिता अंजनकर, संध्या नांदुरकर, सुमन शुक्ला, रंजना तायवाड़े, मंजू राठौड़, सविता सिंह, मिनाक्षिताई गल्फने, हर्षा चौधरी, स्नेहा वानखेड़े, कालिंदी नहाते, चारुशिला गोस्वामी, मीना नेरकर, प्रिया ढोबरे, अल्का गुप्ता, कुमारी ऐश्वर्या गुप्ता, कुमारी कौशिकी द्विवेदी, वर्षा तिवस्कर, निशा धनविजय, वर्षा पात्रा, कुमारी परी मेश्राम इन सभी का सम्मान किया गया।

समारोह में Adv. सुनिक थोंबरे,  राहुलप्रसाद शर्मा, प्रकाश, शर्मा, प्रकाश तिवारी, रमेशजी मानकर, आदर्श द्विवेदी, चिंटू मेश्राम एवं अन्य नागरिक उपस्थित थे। रामअवतार अग्रवाल, श्री संतोष फुंड इन्होंने कार्यक्रम में विशेष सहयोग दिया। कार्यक्रम का संचालन अर्चना पांडे ने किया। कार्यक्रम की प्रस्तावना तथा आभार प्रदर्शन संस्था की संस्थापक तथा सचिव ज्योती द्विवेदीजी इन्होंने किया। आदर्श बहुउद्देशिय शिक्षण संस्था की अध्यक्ष श्यामादेवी मिश्रा इन्होंने सभी महिलाओं को महिला दिन की शुभकामनाएं देते हुए सुनहरे भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *