- नागपुर समाचार

पूर्व वर्धमान नगर झंडा समिति ने 75वा स्वतंत्र दिवस मनाया समाजसेवी मनोज अग्रवाल ने किया ध्वजारोहण

नागपुर: पूर्व वर्धमान नगर झंडा समिति ने स्थानीय भास्कर व्यास ग्राउंड में 75वा स्वतंत्र दिवस मनाया। सर्वप्रथम समाजसेवी व भाजपा पूर्व नागपुर मीडिया प्रमुख श्री मनोज अग्रवाल ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की फोटो की पूजन करके माल्यार्पण कर भारत राष्ट्र के तिरंगे झंडे की पूजन कर ध्वजारोहण किया। “आज का दिन हर भारतवासी के लिए खास है, दिन है अभिमान का, है भारत माता के मान का।

स्वतंत्र दिवस के लिए न जाने कितने वीरो ने अपनी कुर्बानी दी है।” समिति के अध्यक्ष नंदू  सोनी की अध्यक्षता में यह ध्वजारोहण कार्यक्रम हुआ। आशीष मार्जिवे ने पूजन कराया। कोरोना महामारी के चलते उसके सभी नियम का पालन करते हुए कार्यक्रम साधारण रूप में किया गया। कार्यक्रम में सर्वश्री रमेश जुमड़े, विनोद जैन, प्रदीप ठाकुर, हितेश जोशी, जेपी शर्मा, लखन श्रीवास, आशीष मार्जिवे, अशोक तिडके, संजय जुमड़े, मनोहर निराकार, राजू लाडसावंगीकर, श्यामसुंदर सिंह चौहान आदि स्थानीय निवासी उपस्थित थे।

2 thoughts on “पूर्व वर्धमान नगर झंडा समिति ने 75वा स्वतंत्र दिवस मनाया समाजसेवी मनोज अग्रवाल ने किया ध्वजारोहण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *