- धार्मिक , नागपुर समाचार

रामनवमी और दुर्गा नवमी की पूजा हवन कर कोरोना समाप्ति हेतु की प्रार्थना

नागपुर समाचार : विश्व सिंधी सेवा संगम महाराष्ट्र महिला टीम ने आज अपने घरों में ही रामनवमी और दुर्गाअष्टमी मनायी , महाराष्ट्र अध्यक्ष प्रताप मोटवानी के अनुसार लॉक डाउन में मंदिर बंद होने से महाराष्ट्र महिला टीम ने अपने घरों में भगवान श्रीराम और मातारानी की दिये जला माल्यार्पण कर हवन किया और भगवान श्रीराम और मातारानी से प्रार्थना की कि पूरे विश्व मे जो कोरोना महामारी से दहशत और भक्तों में निराशा दुख परेशानियां आयी है उसे तुरंत समाप्त कर सभी भक्तों को उससे राहत प्रदान करे।

पूरे विश्व का कल्याण हो और कोरोना मुक्त हो ताकि जल्दी ही सभी सामान्य हो सके। अध्यक्ष डॉ हिना मुनियार और महासचिव सुनीता जेसवानी ने बताया कि अंत मे आरती कर प्रसाद वितरण किया गया। सचिव करिशमा मोटवानी और डॉ भाग्यश्री खेमचंदानी और विद्या बाखरू ने बताया कि पीपल के पतों पर जयश्रीराम लिख कर उसकी माला बना कर भगवान श्री राम को पहिना कर दिए जला कर सामुहिक प्रार्थना की गयी।

कार्यकारी सचिव साक्षी थारवानी सहित रश्मि मोहनानी, गीता चावला, कंचन बत्रा, अनिता नागवानी ने भी अपने घरों में आज के पावन दिन प्रभु आराधना कर कोरोना महामारी ओर विश्व शांति की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *