- Breaking News, विदर्भ

गोंदिया समाचार : भाजयुमो कामठा मंडल की नई कार्यकारिणी घोषित; नई ऊर्जा के साथ संगठन का विस्तार

गोंदिया समाचार : भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) गोंदिया जिला अंतर्गत तालुका व मंडल युवामोर्चा के विस्तार व नई कार्यकारिणी गठन के तहत युवाओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देकर पक्ष संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का कार्य भाजयुमो जिलाध्यक्ष रोहित अग्रवाल के कुशल नेतृत्व पर किया जा रहा है। इसी विस्तार के उद्देश्य के तहत जारी की गई इस नई कार्यकारिणी में युवा कार्यकर्ताओं को प्रमुख पद देकर जिम्मेदारीयां सौंपी गई हैं।

भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की कामठा मंडल की नई कार्यकारिणी में अध्यक्ष उमेशसिंह पंडेले के नेतृत्व पर घोषित की गई इस कार्यकारिणी में 78 युवा पदाधिकारियों को अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। 

नई टीम में 7 महामंत्री, 13 उपाध्यक्ष, 11 सचिव, 13 कोषाध्यक्ष, 8 सह सचिव, 2 सोशल मीडिया प्रमुख, 3 क्रीड़ा प्रमुख और 20 सदस्यों को मौका मिला है। संगठन का मुख्य लक्ष्य आगामी चुनावों में युवाओं को जोड़ना और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाना है। इस नई नियुक्ति को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

भाजयुमो जिलाध्यक्ष रोहित अग्रवाल ने कामठा मंडल की आयोजित बैठक में नए युवाओं को मौका देकर पार्टी में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपकर उन्हें नियुक्ति पत्र प्रदान कर पक्ष के उद्देश्यों को जन जन तक पहुँचाकर उन्हें शासन की जनहितकारी योजनाओं का लाभ प्रदान करने सहयोगात्मक कार्य करने की अपील की।

इस बैठक के दौरान युवामोर्चा जिलाध्यक्ष रोहित अग्रवाल, अभय मानकर, पृथ्वीराज सिंह नागपुरे, कामठा मंडल अध्यक्ष उमेशसिंह पंडेले, रितेश हेमने, ललित तावाड़े, मिलन पाथोड़े, कुलदीप पटले, कार्तिक हेमने, सतीश जगने, गोपाल दोनोडे, महेश पटले, परमानंद खोब्रागडे, रंजीत गायधने, सुभाष गायधने, राकेश तावाड़े सहित अनेक युवा पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।