- Breaking News, आयोजन, नागपुर समाचार

नागपुर समाचार : सकल जैन समाज द्वारा मनोनीत नगरसेवक अतुल कोटेचा के सम्मान मे सत्कार समारोह का आयोजन

नागपुर समाचार : नगर निगम में हाल ही में मनोनीत नगरसेवक अतुल कोटेचा के सम्मान में सकल जैन समाज द्वारा भव्य सत्कार समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विजय दर्डा, अजय संचेती, विकास ठाकरे, अनीस अहमद सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

इस अवसर पर उज्ज्वल पगारिया, नितिन खारा, सुनील रायसोनी, परिवार मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष आनंद जैन, प्रफुल पारेख तथा समाज के अनेक प्रमुख लोग, व्यापारी एवं समाजजन बड़ी संख्या में शामिल हुए।

सभी ने पुष्पगुच्छ, शाल एवं श्रीफल भेंट कर अतुल कोटेचा का अभिनंदन किया और उनके उज्ज्वल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं। समारोह में उत्साह और सामाजिक एकता का विशेष वातावरण देखने को मिला। 

वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि अतुल कोटेचा एक सक्रिय और जनसेवा के प्रति समर्पित व्यक्तित्व हैं, जिनसे समाज को काफी अपेक्षाएं हैं।

उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी। कार्यक्रम में समाज की एकजुटता और सहयोग की भावना भी स्पष्ट रूप से दिखाई दी। अंत में आयोजकों द्वारा सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया और कार्यक्रम का समापन सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ।