- Breaking News, आयोजन, नागपुर समाचार

नागपूर समाचार : विश्व का पहला ‘भारतदुर्गा मंदिर’ नागपुर में, २४ को होगा शिलान्यास, सरसंघचालक भागवत एवं प्रमुख धर्माचार्य रहेंगे उपस्थित

नागपुर समाचार : डॉ. आबाजी थत्ते सेवा और अनुसंधान संस्था नागपुर के जामठा क्षेत्र में विश्व के पहले ‘भारतदुर्गा मंदिर’ के निर्माण का संकल्प लेकर कार्य कर रही है। ‘भारतदुर्गा मंदिर’ का शिलान्यास, भूमिपूजन समारोह २४ अप्रैल को शाम ५ बजे प्रमुख धर्माचार्य श्रीकाष्र्णि पीठाधीश्वर गुरुशरणानंद महाराज, जूना अखाड़ा पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी महाराज, अध्यक्ष, हिन्दू धर्म आचार्य सभा, स्वामी गोविंददेव गिरी महाराज, स्वामी मित्रानन्द महाराज, चिन्मय मिशन, साध्वी ऋतंभरा देवी तथा बागेश्वर धाम धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की प्रमुख उपस्थिति में और सरसंघचालक डॉ. मोहनजी भागवत के हाथों संपन्न होगा।

इस समारोह में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, राजस्व मंत्री एवं पालक मंत्री चंद्रशेखरजी बावनकुले सहित अनेक कैबिनेट एवं राज्य मंत्री भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के अनेक जनप्रतिनिधि, प्रमुख व्यक्ति एवं उद्योगपति भी इस शिलान्यास समारोह में सम्मिलित होने की संभावना है।

संस्था के महासचिव शैलेष जोगलेकर ने बताया शिलान्यास समारोह के पश्चात शाम ६:३० बजे धर्मसभा का आयोजन किया गया है, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों के उपस्थित रहने की अपेक्षा है। यह कार्यक्रम जामठा स्थित सर्वे क्रमांक २१/१, नेशनल कैंसर इंस्टीट्यूट के समीप, आउटर रिंग रोड, नागपुर में आयोजित होगा। कार्यक्रम का समापन महाप्रसाद के साथ किया जाएगा।