- Breaking News, उद्घाटन, नागपुर समाचार

नागपूर समाचार : कामठी स्थित आईटीआई भवन लोकार्पण समारोह में मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने कहा – जून से शुरू होंगे रोजगारपरक नये पाठ्यक्रम

नागपुर समाचार : नई तकनीक का प्रभावों उपयोग, विभिन्न नवोन्मेषी विकास योजनाएं, पारदर्शिता तथा प्रशासनिक स्तर पर होने वाली देरी रोकने के लिए ईज ऑफ डुइंग बिजनेस जैसी शासन तत्पर नीतियों के कारण राज्य में बड़े पैमाने पर निवेश बढ़ा है। इससे औद्योगिक, सेवा, डिजिटल तकनीक, साइबर सुरक्षा तथा सौर ऊर्जा तकनीक क्षेत्र में रोजगार के अपार अवसर निर्माण हुए हैं।

समय के अनुरूप आवश्यक नए कौशल प्रशिक्षण ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को उपलब्ध हों, इसके लिए आगामी जून से शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों तथा शासकीय तकनीकी विद्यालयों में नए पाठ्यक्रम शुरू किए जाएंगे। यह घोषणा कौशल, रोजगार, उद्यमिता एवं नवाचार मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने की। वे कामठी स्थित शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान तथा शासकीय तकनीकी विद्यालय की नई इमारत का लोकार्पण तथा संस्था का नामकरण शहीद हेमंत करकरे के नाम करने के अवसर पर बोल रहे थे।

इस अवसर पर पालक मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले, पूर्व विधायक देवराव रडके, जिलाधिकारी कुमार आशीर्वाद, व्यवसाय शिक्षा एवं प्रशिक्षण संचालनालय के संचालक सतीश सूर्यवंशी सहित अन्य मान्यवर उपस्थित थे।

ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को भी होगा लाभः बावनकुले ने कहा कि बदलते समय के अनुसार रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर निर्माण हुए हैं। केंद्र और राज्य सरकार ने पिछले १० बर्षों में कौशल विकास के लिए लगातार प्रयास करते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में कौशल प्रशिक्षण हेतु शासकीय शैक्षणिक व्यवस्थाओं को नया स्वरूप दिया है। औद्योगिक, सेवा, डिजिटल तकनीक और साइबर सुरक्षा क्षेत्र में रोजगार के अपार अवसरों का लाभग्रामीण युवाओं को मिले, इसके लिए और नए पाठ्यक्रमों की आवश्यकता है।

उन्होंने विश्वास जताया कि इस कौशल प्रशिक्षण के माध्यम से हमारे युवा वैश्विक स्तर पर अपनी प्रतिभा और कौशल सिद्ध करेंगे। सौर ऊर्जा तकनीक, उसके उपकरणों का रखरखाव, डिजिटल इंडिया को साकार करने वाली तकनीक तथा सेवा क्षेत्र को ध्यान में रखते हुए ग्रामीण युवाओं को इन क्षेत्रों में रोजगार के अवसर प्राप्त हो, इसके लिए नए कोर्स एवं ट्रेड शासकीय तकनीकी संस्थानों में शुरू किए जाएं तथा कुछ पाठ्यक्रम कामठी में भी शुरू हो, यह मांग राजस्व मंत्री बंद्रशेखर बावनकुले ने अपने उ‌द्घाटन भाषण में कहा।

मंत्री लोढ़ा ने इस माग को स्वीकार करते हुए कहा कि कामठी आईटीआई में नए पाठ्यक्रम शुरू किए जाएंगे तथा यहां की प्रशिक्षण संस्था की प्रगति की हर महीने समीक्षा कर इसे राज्य का आदर्श शासकीय प्रशिक्षण संस्थान बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस के मार्गदर्शन में नागपुर जिले के कामठी स्थित शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) को शहीद हेमंत करकरे का नाम देने का महत्वपूर्ण निर्णय कौशल विकास विभाग ने लिया है।