- Breaking News, नागपुर समाचार

नागपूर समाचार : नागपुर जिले के नवनियुक्त जिलाधिकारी कुमार आशीर्वाद ने संभाला चार्ज, डॉ. बिपिन इटनकर ने सौंपा कार्यभार

नागपुर समाचार : नागपुर जिले को नया प्रशासनिक नेतृत्व मिल गया है। 2016 बैच के आईएएस अधिकारी कुमार आशीर्वाद ने सोमवार को जिलाधिकारी पद का कार्यभार विधिवत संभाल लिया। जिलाधिकारी कार्यालय में आयोजित संक्षिप्त कार्यक्रम के दौरान मनपा आयुक्त डॉ. विपिन इटनकर ने उन्हें पदभार सौंपा। हाल ही में राज्य सरकार द्वारा किए गए प्रशासनिक फेरबदल के तहत सोलापुर के जिलाधिकारी रहे कुमार आशीर्वाद को नागपुर का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है। उनके आगमन से जिले में प्रशासनिक कार्यों को नई दिशा और गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।