“कार्यकर्ता ही पार्टी की असली ताकत है” – नितिन गडकरी
नागपुर समाचार : नागपुर में भारतीय जनता पार्टी के 46वें स्थापना दिवस के अवसर पर सोमवार 6 अप्रैल को सुबह 8:30 बजे भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के हाथों ध्वजारोहण किया गया और कार्यक्रम उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नितिन गडकरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की आज तक की प्रगति कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम का परिणाम है। उन्होंने कहा कि “कार्यकर्ता ही पार्टी की असली ताकत और रीढ़ की हड्डी है।” उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं भी दीं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा नागपुर शहर अध्यक्ष दयाशंकर तिवारी ने की। अपने संबोधन में उन्होंने जनसंघ से शुरू हुए भाजपा के सफर का उल्लेख करते हुए बताया कि कैसे यह पार्टी आज दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के रूप में स्थापित हुई है। उन्होंने भाजपा के 46 वर्षों के गौरवशाली इतिहास की जानकारी भी दी।
इस अवसर पर मंच पर महापौर निताताई ठाकरे, विधायक कृष्णा खोपड़े, विधायक प्रवीण दटके, संगठन मंत्री उपेंद्र कोठेकर, पूर्व विधायक सुधाकर कोहळे, पूर्व विधायक विकास कुंभारे, प्रदेश उपाध्यक्ष संजय भेंडे, प्रदेश मंत्री अर्चना डेहनकर, श्रीकांत देशपांडे, राजेश बागड़ी, बंटी कुकड़े, जयप्रकाश गुप्ता, सुभाष पारधी, उपमहापौर लिला हाथीबेड, स्थायी समिति अध्यक्ष शिवानी दाणी, महामंत्री श्रीकांत आगलावे, रितेश गावंडे, मनीषा धावडे, संपर्क महामंत्री विष्णु चांगदे और सह संपर्क मंत्री बाल्या बोरकर सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष, विभिन्न मोर्चों के अध्यक्ष, नगरसेवक और बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम की सफलता के लिए कार्यालय मंत्री ब्रजभूषण शुक्ला और सुधीर हिरडे ने विशेष प्रयास किए। कार्यक्रम का संचालन रितेश गावंडे ने किया, जबकि श्रीकांत आगलावे ने आभार व्यक्त किया। अंत में सामूहिक राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।




