- Breaking News, PRESS CONFERENCE, नागपुर समाचार

नागपुर समाचार : सेवा सर्वदा बहुदेशीय संस्था द्वारा आयोजित – “स्लम महोत्सव 2025”

नागपुर समाचार : सामाजिक एकता को सशक्त करने और झोपड़पट्टी क्षेत्रों के प्रतिभाशाली बच्चों को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से सेवा सर्वदा बहुदेशीय संस्था द्वारा “स्लम महोत्सव 2025” का आयोजन किया जा रहा है।

यह महोत्सव अपने पाँचवें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। इस अवसर पर रहाटे नगर, रहाटे नगर टोली, रामटेके नगर, जोगी नगर, भीम नगर, जयताळा, कैकाडे नगर, मदारी वस्ती और सिद्धेश्वरी गोंड वस्ती के बच्चे भाग लेंगे। विभिन्न पारंपरिक खेल प्रतियोगिताएँ संबंधित वस्तियों में आयोजित की जाएंगी।

इस महोत्सव के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम और सत्कार समारोह का भी आयोजन किया गया है। खेल क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले प्रशिक्षक श्री. रविंद्र टोंग और श्री. सूरज अग्रवाल का सम्मान किया जाएगा। वहीं, सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय कार्य कर रही श्रीमती मधुरा गडकरी का विशेष सत्कार किया जाएगा।

इसके अतिरिक्त, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया जाएगा।

इस अवसर पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री मा. श्री देवेंद्र फडणवीस, केंद्रीय मंत्री मा. श्री नितिन गडकरी, प्रदेशाध्यक्ष मा. श्री चंद्रशेखर बावनकुळे तथा मंत्री मा. श्री आशिष जयस्वाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

“स्लम महोत्सव 2025” नागपुर शहर के झोपड़पट्टी क्षेत्रों के बच्चों में आत्मविश्वास, टीम भावना और सामाजिक सहभागिता की भावना को प्रोत्साहित करने वाला एक अनोखा मंच सिद्ध होगा।