“राज्यस्तरीय विशेष सम्मान 2025 से अनिल जैन तथा जिलास्तरीय विशेष सम्मान 2025 से अतुल कोटेचा” हुए सम्मानित
नागपुर समाचार : महावीर युथ क्लब द्वारा परंपरानुसार प्रतिवर्ष आयोजित किया जाने वाला सामूहिक क्षमावाणी समारोह इस वर्ष भी अत्यंत भव्यता एवं श्रद्धा के साथ संपन्न होने जा रहा है। यह समारोह पिछले 31 वर्षों से निरंतर अबाधित रूप से आयोजित किया जा रहा है और जैन समाज की परंपरा तथा एकता का प्रतीक बन चुका है।
इस वर्ष का आयोजन प. पु. आचार्य श्रीमद विजय महासेनसुरी म.सा., प.पु. १०८ मुनिश्री निस्संग सागरजी महाराज, प.पु. १०८ मुनिश्री विराटसागरजी महाराज, प.पु. १०८ मुनिश्री प्रशमसागरजी महाराज, प.पु. १०८ मुनिश्री सुप्रभसागरजी महाराज एवं प.पु. १०८ मुनिश्री प्रणतसागरजी महाराज सहित समस्त संघ के मंगल आशीर्वाद से संपन्न किया जाएगा।

इस अवसर पर महावीर युथ क्लब द्वारा “महावीर युवा गौरव पुरस्कार-2025” का आयोजन किया जा रहा है। इस पुरस्कार का उद्देश्य समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले युवाओं को पहचान दिलाना, प्रोत्साहित करना तथा समाज के गौरवशाली परंपराओं से जोड़ना है। इस बार के समारोह में अनेक विभूतियों को विशेष सम्मान पुरस्कार से विभूषित किया जाएगा।
राष्ट्रस्तरीय सेवा सम्मान पुरस्कार 2025 : मा. श्री. परमभक्त प्रतीक राजेशजी सरावगी
राज्यस्तरीय विशेष सम्मान पुरस्कार 2025 : मा. श्री. संतोष जैन पेंढारी (नागपुर)
जिलास्तरीय विशेष सम्मान पुरस्कार 2025 : मा. श्री. अनिल जी जैन (नागपुर), मा. श्री. अतुल कोटेचा जैन (नागपुर), मा. श्री. अरविंद हनवंते जैन (नागपुर)
समारोह में कार्यक्रम अध्यक्ष के रूप में वरिष्ठ समाजसेवी मा. श्री. सुभाष जी कुकेकर उपस्थित रहेंगे, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में युवा उद्योगपति मनिषभाई मेहता समारोह की शोभा बढ़ाएँगे।
इस अवसर पर अनिल जैन के समाजसेवा, संगठनात्मक कार्यों एवं युवाओं को जोड़ने के प्रयासों की भूरि-भूरि प्रशंसा की जाएगी। उनके कार्य समाज के लिए मार्गदर्शक और प्रेरणास्रोत रहे हैं। इसी तरह, अतुल कोटेचा जैन द्वारा शिक्षा, संस्कार और सामाजिक उत्थान के क्षेत्र में किए गए प्रयास उल्लेखनीय हैं। उनकी दूरदर्शिता और निःस्वार्थ सेवा ने समाज को नई ऊर्जा प्रदान की है।

यह समारोह केवल सम्मान का अवसर ही नहीं बल्कि समाज के युवा वर्ग को आगे बढ़ाने और उन्हें समाज की धरोहर के रूप में संरक्षित करने का संकल्प भी है। महावीर युथ क्लब का यह प्रयास समाज में नई सोच और प्रेरणा का संचार करता है।




