कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह, विविध इलाकों में कार्यक्रम
नागपुर समाचार : भारतीय जनता पार्टी, उत्तर भारतीय मोर्चा, नागपुर महानगर की ओर से अध्यक्ष आशीष पांडे के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में सीताबर्डी स्थित राधाकृष्ण मंदिर में महायज्ञ का आयोजन किया गया था।
मुख्य अतिथि भाजपा महानगर अध्यक्ष दयाशंकर तिवारी समेत शहर उपाध्यक्ष संजय बंगाले, नरेंद्र पांडे, सुनील हिरणवार, विनय दाणी, अक्षय पाटिल उपस्थित थे. महायज्ञ का संचालन पंडित कमलेश शर्मा एवं विद्वान ब्राह्मणों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच किया. आहुतियां डालकर और सामूहिक आरती के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की गई।
कार्यक्रम में आरती पाटिल, अमित यादव, योगी पाचपोर, सोनू तिवारी, कृष्णा पांडे, रुचि आनंद, आकांक्षा साहू, गौरव मिश्रा, रॉबिन कांडा, राज द्विवेदी, प्रदीप उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में मौजूद थे।




