- Breaking News, नागपुर समाचार

नागपुर समाचार : आपली बस की सीताबर्डी से बूटीबोरी’ बस सेवा शुरू

नागपुर समाचार : यात्रियों की संख्या और उनकी मांग को ध्यान में रखते हुए, नागपुर नगर निगम के परिवहन विभाग ने सीताबर्डी से बूटीबोरी गाव के लिए ‘आपली बस’ फेरी सेवा शुरू की है। इससे यात्रियों की कई दिनों की मांग पूरी ही गई है।

सीताबर्डी (मोर भवन) से बूटीबोरी आने-जाने वाले लोगों की संख्या बहुत अधिक है। इस मार्ग पर वहीं से बुटी बोरी के लिए सीधी बस फेरी आवश्यक थी। यह बस सेवा बस संख्या २०९ पर प्रतिदिन लगभग आधे घंटे के अंतराल पर यात्रियों के लिए उपलब्ध रहेगी। यह बस सेवा प्रतिदिन काम पर जाने वालों के लिए अत्यंत सुविधाजनक और उचित मूल्य पर उपलब्ध है।

इस बस सेवा का उद्घाटन बूटीबोरी के सरपंच बबलू गौतम की उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर बुटी बोरी गाव के कई गणमान्य नागरिकों सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे। इस अवसर पर नागरिकों ने नागपुर नगर निगम की बस सेवा के शुभारंभ पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि इस बस सेवा से नागपुर आना-जाना और भी सुविधाजनक हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *