- Breaking News, नागपुर समाचार

नागपूर समाचार : नागपुर शहर में हुआ प्रमाणपत्र घोटाला किरीट सोमैया ने कहा- फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से 1,234 लोगों ने हासिल किए सर्टिफिकेट

नागपुर समाचार : भाजपा नेता किरीट सोमैया ने नागपुर जिले में बोगस जन्म प्रमाण घोटाला होने का दावा किया है। सोमैया ने कहा कि, नागपुर शहर में बांग्लादेशी रोहिंग्याओं ने फर्जी दस्तावेज तैयार प्रमाणपत्र हासिल किये हैं। भाजपा नेता ने कहा कि,1234 लोगों ने फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से प्रमाणपत्र किये हासिल। भाजपा नेता ने मामले की जाँच करने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की बात भी कही। 

अवैध बांग्लादेशी और रोहिंग्या को फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से प्रमाणपत्र देने के खिलाफ भाजपा नेता किरीट सोमैया राज्य का दौरा कर रहे हैं। गुरुवार को सोमैया ने नागपुर पहुंचे और नागपुर मनपा आयुक्त डॉ. अभिजीत चौधरी सहित तहसीलदार के साथ बैठक की। बैठक में फर्जी दस्तावेजों के साथ एनओसी हासिल करने और प्रमाणपत्र जारी करने की विस्तृत चर्चा की।

सोमैया ने बताया कि, तहसीलदार द्वारा जारी प्रमाणपत्र और मनपा द्वारा दिए एनओसी में बहुत अंतर है। मनपा ने 639 लोगों को एनओसी जारी की, लेकिन तहसील कार्यालय से 1234 लोगों को प्रमाणपत्र जारी किया गया। यानी की 595 लोगों ने फर्जी एनओसी के माध्यम से प्रमाणपत्र हासिल किये। सोमैया ने मामले की जांच करने और दोषी पाए जाने पर प्रमाणपत्र रद्द करने का आदेश अधिकारियों को दिया। इसी के साथ यह भी कहा कि, इस घोटाले में जो भी दोषी होगा उसपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *