- Breaking News, नागपुर समाचार, राजनीति, विधानसभा चुनाव

नागपूर समाचार : नागपुर की पांच सीटों पर भाजपा ने उम्मीदवार का किया ऐलान, कामठी से फिर बावनकुले

नागपुर समाचार : महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपनी पहली सूची जारी कर दी है। भाजपा ने 99 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है। पहली सूची में भाजपा ने नागपुर जिले की पांच सीटों पर उम्मीदवार का ऐलान किया है। जिसमें दक्षिण-पश्चिम नागपुर से उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को फिर एक बार मौका दिया है। वहीं कामठी से मौजूदा विधायक टेकचंद सावरकर का टिकट काट कर फिर से एक बार चंद्रशेखर बावनकुले को प्रत्याशी घोषित किया है। 

नागपुर जिले में विधानसभा की 12 सीटें आती हैं। 2019 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने छह और कांग्रेस छह सीटों पर जीत हासिल की थी। जिसमें दक्षिण-पश्चिम, पूर्व नागपुर, दक्षिण नागपुर, कामठी, मध्य नागपुर और हिंगना सीटों पर जीत हासिल की थी। 

आज जारी सूची में भाजपा ने 12 मेसे पांच सीटों पर अपने उम्मीदवार का ऐलान किय है। भाजपा ने कामठी को छोड़कर बाकी सभी पांच सीटों पर अपने मौजूदा विधायकों को एक बार फिर चुनावी मैदान में उतारा है। जिसमें पूर्व नागपुर से कृष्ण खोपड़े, दक्षिण नागपुर से मोहन मते, हिंगन से समीर मेघे, और दक्षिण-पश्चिम से उपमुखयमंत्री देवेंद्र फडणवीस चुनाव लड़ेंगे। 

पांच साल बाद चुनावी मैदान में बावनकुले