- Breaking News, नागपुर समाचार, शीत सत्र २०२३

नागपुर समाचार : शीतकालीन सत्र की तारीख जाहीर, सात से 20 दिसंबर के बीच होगा शेषन

नागपुर समाचार : उपराजधानी में होने वाले शीतकालीन सत्र की तारीखों का ऐलान हो गया है। इसके तहत सात दिसंबर से 20 दिसंबर के बीच यह सत्र चलेगा। हालांकि, सत्र केवल 10 दिनों का होगा। हर साल शीतकालीन सत्र शुक्रवार को समाप्त होता है लेकिन इस साल जारी अधिसूचना के अनुसार, सत्र 20 दिसंबर यानी बुधवार को ही समाप्त हो जायेगा। 

सात दिसंबर से 20 दिसंबर तक चलने वाले दस दिवसीय शीतकालीन सत्र का अनंतिम कैलेंडर घोषित कर दिया गया है। यानी 7 दिसंबर से शुरू होने वाले सत्र की कार्यवाही 20 दिसंबर तक ही बताई गई है।