- Breaking News, नागपुर समाचार

नागपुर समाचार : बेटी सारा और पत्नी अंजली के साथ गाँव में मिट्टी के चूल्हे पर खाना बनाते हुए नजर सचिन तेंदुलकर

नागपुर समाचार : क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर इन छुट्टियाँ मना रहे हैं। हाल ही सचिन तेंदुलकर का जन्मदिन था जिसको परिवार के साथ सेलिब्रेट करते हुए नज़र आ रहे हैं। सचिन तेंदुलकर ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है। जिसमें वो अपनी बेटी सारा तेंदुलकर और पत्नी अंजलि तेंदुलकर के साथ मिट्टी के चूल्हे पर खाना बनाते हुए नज़र आ रहे हैं।

सचिन तेंदुलकर इन दिनों अपना 50वाँ जन्मदिन मना रहे हैं। सचिन तेंदुलकर ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वो गाँव में नज़र आ रहे हैं। फ़ोटो में सचिन अपनी बेटी सारा और पत्नी अंजलि तेंदुलकर के साथ पारंपरिक अन्दाज़ में खाना पकाते हुए नज़र आ रहे हैं। इस तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने लिखा – “आप हर दिन अर्धशतक नहीं मारते लेकिन जब ऐसा करते हैं तो आपको साथ मनाना चाहिए जोसबसे अधिक मायने रखते हैं।हाल ही में मैंने अपन पचासवाँ जन्मदिन अपनी टीम और परिवार के साथ एक शांत गाँव में मनाया”।

बेटे अर्जुन को किया मिस…. 

सचिन तेंदुलकर ने अपने इस कैप्शन में अर्जुन तेंदुलकर को मिस किया जो इस वक्त आईपीएल में मुंबई इंडियंस की टीम का हिस्सा हैं।इस तस्वीर में साफ़ देखा जा सकता है सारा तेंदुलकर और अंजलि तेंदुलकर बेहद खुश नज़र आ रही हैं वहीं सचिन तेंदुलकर चूल्हे में आग जलाने में व्यस्त हैं।

अर्जुन तेंदुलकर पिछले 2 सीजन से अपने डेब्यू का इंतज़ार कर रहे थे। इस सीजन उन्हें आईपीएल में पहली बार खेलने का मौक़ा मिला। अर्जुन ने अब तक 4 मुक़ाबले खेले हैं जिसमें उन्होंने 3 विकेट हासिल किए हैं। एक मुक़ाबले में उन्हें बल्लेबाज़ी करने का मौक़ा मिला जिसमें उन्होंने एक छक्का भी लगाया हालाँकि वो मुक़ाबला मुंबई इंडियंस हार गयी थी।