- Breaking News, नागपुर समाचार

नागपूर समाचार : माननीय व सरकारी मेहमानों को नागपुर अधिवेशन में नहीं मिलेंगे मास्क

माननीय व सरकारी मेहमानों को नागपुर अधिवेशन में नहीं मिलेंगे मास्क

नागपूर समाचार : शीतसत्र के लिए आने वाले माननीय व सरकारी मेहमानों के लिए मास्क खरीदने का टेंडर प्रोसेस होने के पहले ही रद्द कर दिया गया। लोक कर्म विभाग मास्क खरीदकर नई परंपरा शुरू करने के मूड में नहीं है। शीतसत्र के लिए आने वाले वीआईपी व वीवीआईपी को भी विभाग अपनी ओर से मास्क उपलब्ध नहीं कराएगा। संबंधितों को अपने पैसे से ही मास्क खरीदकर पहनना होगा।

कोरोना के कारण गत वर्ष नागपुर में शीतसत्र नहीं हुआ। 7 िदसंबर से नागपुर में शीतसत्र शुरू होगा। कोरोना के साए में हो रहे शीतसत्र को देखते हुए सभी के लिए मास्क पहनना जरूरी है। माननीयों के लिए विभाग की तरफ से विभिन्न वस्तुओं की खरीदारी की प्रक्रिया चल रही है। एक कनिष्ठ अभियंता ने 10 हजार के मास्क खरीदने के लिए टेंडर प्रोसेस किया था। वरिष्ठ अधिकारियों के ध्यान में यह बात आते ही टेंडर प्रोसेस रद्द कर दी गई। संबंधित अभियंता को सूचना दी गई कि यह नई परंपरा शुरू करने की जरूरत नहीं है। अगर मास्क देने की शुरुआत की तो कितने लोगों को मास्क देंगे? हर दिन क्या नया मास्क देंगे? विभाग मास्क की खरीदारी नहीं करेगा। शीतसत्र में पहुंचने वालों को खुद ही मास्क की व्यवस्था करनी होगी।

शीतसत्र के लिए आनेवालों के लिए मास्क खरीदने का विभाग का विचार नहीं है। इस तरह का कोई टेंडर जारी नहीं किया जाएगा। कई चीजों की खरीदारी होगी, उसमें मास्क शामिल नहीं है। – वी. सरदेशमुख, अधीक्षण अभियंता लोक कर्म विभाग, नागपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *