- नागपुर समाचार

विश्व अन्न सुरक्षा दिन पर आदर्श बहुउद्देशिय शिक्षण संस्था ने किया भोजन दान

नागपुर 7 जून:- आदर्श बहुउद्देशिय शिक्षण संस्था द्वारा 7 जून विश्व अन्न सुरक्षा दिवस पर फुटपाथ पर रहने वाले गरीब लोगों को भोजन दान किया गया। आदर्श बहुउद्देशिय शिक्षण संस्था द्वारा पिछले 1 माह से भोजन दान किया जारहा है। मंदिर के आस पास , कोविड़ सरकारी अस्पताल, सुपर स्पेशलिस्ट अस्पताल तुकडोजी चौक, दीघोरी चौक, बड़ा ताज बाग इत्यादि जगहों पर रहने वाले गरीब निराधार लोगो के लिए यह सेवा रोज शुरू है। सरकारी कोविड़ अस्पताल में एडमिट मरिजो के रिश्तेदारों को संस्था द्वारा भोजन वितरित किया गया।
   

          शहर में किसी भी गरीब एवं सड़क पर रहने वाले लोगो को भोजन के अभाव में भूका ना सोना पड़े इसी प्रयास में आदर्श बहुउद्देशिय शिक्षण संस्था कार्य कर रही है।


भोजन वितरित करने का कार्य आदर्श बहुउद्देशिय शिक्षण संस्था की संस्थापक तथा सचिव श्रीमती ज्योति द्विवेदी, आर. पी. शर्मा एवं संस्था के अन्य कार्यकर्ताओं द्वारा किया जारहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *