
गोंदिया : देश के नेता राष्ट्रवादी काॅंग्रेस पक्ष के संस्थापक आदरणीय श्री शरदचंद्रजी पवार के जन्मदिवस के अवसर पर राष्ट्रवादी काॅंग्रेस पार्टी व्दारा अनेक कार्यक्रम आयोजित किये गये है।
सांसद श्री प्रफुल पटेल तथा पूर्व विधायक श्री राजेंद्र जैन के मार्गदर्शन में आज पक्ष पदाधिकारीयो व्दारा गोंदिया शहर के शासकीय रु ग्णालय के.टी.एस.हास्पीटल, बी.जी.डब्ल्यु हास्पीटल व शहर के मंदिरो में फल वितरीत किये गये।
इस अवसर पर प्रमुखता से पक्ष पदाधिकारी पूर्व पार्षद नानु मुदलियार, आशाताई पाटील, सौरभ रोकडे, लव माटे, कुंदा दोनोडे, कु. सायमा खान, कु. स्वाती दमाहे, सुदर्शना वर्मा, पुस्तकला माने, लता रहांगडाले, नागो बंसोड, आकाश वाढवे व गोंदिया शासकीय वैद्यकीय अधिष्ठाता डाॅ. तिरपुडे, के.टी.एस. कोविड इंचार्ज डाॅ. जायसवाल, स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. कटरे व अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।