

नागपुर समाचार : सिटी की खान-पान संस्कृति की एक विशेष पहचान ‘तरी पोहा’ को विशेष स्थान दिलाने के उद्देश्य से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शेफ विष्णु मनोहर ने विश्व पोहा दिवस पर 3,000 किलोग्राम तरी पोहा बनाया. इसके जरिए वर्ल्ड रिकॉर्ड बुक ऑफ इंडिया में अपना नाम दर्ज कराया. यह रिकॉर्ड विश्व रिकॉर्ड समन्वयक रेणु जामदार द्वारा प्रस्तुत किया गया.

नागपुर के निवासियों ने बजाजनगर स्थित विष्णुजी की रसोई में आयोजित इस अनूठी पहल पर उत्साहपूर्वक प्रतिक्रिया दी. इस रिकॉर्ड तोड़ अभियान में बड़ी मात्रा में तरी पोहा तैयार किया गया. सुबह 6.30 से 9.30 बजे के बीच हजारों नागरिकों को मुफ्त तरी पोहा वितरित किया गया.





