

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजन
नागपुर समाचार : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नागपुर महानगरपालिका (मनपा) एवं ग्रीन विजिल फाउंडेशन द्वारा संयुक्त रूप से वर्ल्ड ट्रेड सेंटर, सीताबर्डी तथा सीताबर्डी मार्केट में जनजागरण अभियान आयोजित किया गया। यह अभियान इस वर्ष की विश्व पर्यावरण दिवस थीम ‘इंस्पायर्ड बाय नेचर, फॉर क्लाइमेट. फॉर आवर फ्यूचर के अनुरूप आयोजित किया गया।
अभियान के दौरान ग्रीन विजिल फाउंडेशन के स्वयंसेवकों ने नागरिकों, दुकानदारों तथा फेरीवालों से संवाद स्थापित कर जलवायु परिवर्तन के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा सतत जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। इस अवसर पर वैश्विक संदेश ‘नाउ फॉर क्लायमेट’ को जन-जन तक पहुँचाने का प्रयास किया गया तथा जलवायु परिवर्तन की चुनौती से निपटने हेतु सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया गया।
अभियान के माध्यम से ऊर्जा संरक्षण, कार्बन उत्सर्जन में कमी, जिम्मेदार उपभोग, अपशिष्ट में कमी तथा पर्यावरण-अनुकूल जीवनशैली अपनाने जैसे विषयों पर लोगों को जागरूक किया गया। नागरिकों से अपील की गई कि वे अपने दैनिक जीवन में पर्यावरण के प्रति उत्तरदायी व्यवहार अपनाकर जलवायु -सुरक्षित भविष्य के निर्माण में योगदान दें।
इस अभियान को नागरिकों का उत्साहजनक प्रतिसाद प्राप्त हुआ तथा अनेक लोगों ने पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। अभियान की सफलता में मनपा के जनसंपर्क अधिकारी मनीष सोनी, अनूप खंडेलवाल, कौस्तभ चटर्जी, सुरभि जैसवाल, मेहुल कोसुरकर, शीतल चौधरी, विष्णुदेव यादव, श्रिया जोगे, प्रिया यादव, पार्थ जुमड़े, पिनाकी बनिक, प्रतीक इसम्पल्लीवार, जान्हवी पारास्कर, राजदीप भालेराव तथा मनपा एवं वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के अन्य सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा, जिन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश जनसामान्य तक पहुँचाने हेतु अथक परिश्रम किया।





