- Breaking News, नागपुर समाचार

नागपूर समाचार : बेसा के शासकीय छात्रावास में कीडों वाला भोजन वार्डन के के दुर्व्यवहार पर युवती मोर्चा आक्रोशित

नागपुर समाचार : बेसा स्थित १००० छात्राओं की क्षमता वाले शासकीय छात्रावास में छात्राओं के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ का मामला सामने आया है। यहां छात्राओं को अत्यंत निम्न स्तर का भोजन दिए जाने और भोजन में कीड़े पाए जाने की शिकायतों से हड़कंप मच गया है। इस गंभीर समस्या को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा की युवती शाखा ने समाज कल्याण विभाग की सहायक आयुक्त सुकेशिनी तेलगोटे को ज्ञापन सौंपकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

भाजपा नागपुर अध्यक्ष दयाशंकर तिवारी तथा भाजयुमो अध्यक्ष सचिन करारे के मार्गदर्शन में, युवती शाखा की प्रमुख प्रशंसा भोयर के नेतृत्व में इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया गया। वर्तमान में इस छात्रावास में लगभग २५० छात्राएं निवास कर रही हैं। ज्ञापन के अनुसार, छात्राओं के भोजन में अक्सर कीड़े पाए जाते हैं, जबकि सुबह दिए जाने वाले फल भी सड़े हुए होते हैं। बार-बार केवल पोहा देकर छात्राओं के पोषण की अनदेखी की जा रही है।

सबसे गंभीर आरोप यह है कि भोजन की गुणवत्ता को लेकर शिकायत करने पर छात्रावास की वार्डन द्वारा छात्राओं को खाना है तो खाओ, नहीं तो यहां से चले जाओ, मेरी पहुंच ऊपर तक है जैसे शब्दों में धमकाया जाता है। नागपुर की भीषण गर्मी के बावजूद छात्रावास में साधारण शीतलन सुविधा तक उपलब्ध नहीं है, जिससे छात्राओं को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो रही हैं। युवती शाखा की प्रतिनिधियों को जब छात्राओं से मिलने का प्रयास किया गया, तो उन्हें भी मिलने से रोका