- Breaking News, Chif Reporter - Wasudeo Potbhare, IPL 2026, खेलकुद 

IPL समाचार : कूपर कोनोली ने डेब्यू पर दिखाया दम, पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को 3 विकेट से हराया

IPL समाचार : इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) के चौथे मैच में मंगलवार (31 मार्च) को पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को 3 विकेट से हरा दिया। न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। गुजरात टाइटंस ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 162 रन बनाए। कप्तान शुभमन गिल ने सबसे ज्यादा रन बनाए।

पंजाब किंग्स के लिए विजयकुमार वैशाख और युजवेंद्र चहल ने बेहतरीन गेंदबाजी की। पंजाब किंग्स के लिए डेब्यू पर कूपर कोनोली ने बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेली। प्रसिद्ध कृष्णा ने 3 विकेट झटके, लेकिन गुजरात को जीत नहीं दिला पाए।

गुजरात टाइटंस के लिए शुभमन गिल ने 27 गेंद पर 39 रन बनाए। जोस बटलर ने 33 गेंद पर 38 रन बनाए। ग्लेन फिलिप्स ने 17 गेंद पर 25 रन बनाए। वाशिंगटन सुंदर ने 16 गेंद पर 18 रन बनाए। राहुल तेवतिया ने 10 गेंद पर नाबाद 11 रन बनाए। साई सुदर्शन ने 11 गेंद र 13 र बनाए। शाहरुख खान ने 4 रन बनाए। राशिद खान बगैर खाता खोले नाबाद रहे। पंजाब किंग्स के लिए विजयकुमार वैशाख ने 34 रन देकर 3 विकेट झटके। युजवेंद्र चहल ने 28 रन देकर 2 विकेट लिए। मार्को यानसेन ने 20 रन देकर 1 विकेट लिए।

पंजाब किंग्स के लिए कूपर कोनोली ने 44 गेंद पर 72 रन बनाए। प्रभसिमरन सिंह ने 24 गेंद पर 37 रन बनाए। श्रेयस अय्यर ने 11 गेंद पर 18 रन बनाए। जेवियर बार्टलेट ने 5 गेंद पर 11 रन बनाए। मार्को यानसेन ने 10 गेंद पर 9 रन बनाए। शशांक सिंह 4 और नेहल वढेरा ने 3 रन बनाए। गुजरात टाइटंस के लिए प्रसिद्ध कृष्णा ने 3 विकेट लिए। कगिसो रबाडा, अशोक शर्मा, राशिद खान और वाशिंगटन सुंदर ने 1-1 विकेट लिए। गुजरात टाइटंस के लिए अशोक शर्मा और ग्लेन फिलिप्स को डेब्यू का मौका मिला।