- Breaking News, नागपुर समाचार

नागपुर समाचार : “एम.ए.एस.एल.डी. अपडेट 2026” विषय पर सतत चिकित्सा शिक्षा कार्यक्रम नागपुर में सफलतापूर्वक आयोजित

नागपुर समाचार : डायबेटिक असोसिएशन ऑफ इंडिया ने एण्डो क्लब के सहयोग से “एम.ए.एस.एल.डी. अपडेट 2026” (चयापचय विकार से संबंधित यकृत में वसा संचय रोग) विषय पर सतत चिकित्सा शिक्षा कार्यक्रम रविवार, दिनांक 22 मार्च 2026 को होटल तुली इंटरनेशनल, में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया था।

इस वैज्ञानिक कार्यक्रम में शहर के चिकित्सकों एवं विशेषज्ञों की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ, जिसके पश्चात डॉ. नितिन वडसकर ने स्वागत भाषण दिया था।

शैक्षणिक सत्रों में

  • डॉ. प्रशांत भांडारकर ने रोग के निदान पर विस्तृत मार्गदर्शन देते हुए समय पर पहचान के महत्व को रेखांकित किया था।
  • डॉ. यशपाल गोगटे ने रोग के चयापचय संबंधी कारणों एवं जीवनशैली के प्रभाव पर प्रकाश डाला था।
  • डॉ. अमोल समर्थ ने वर्तमान एवं उभरती उपचार पद्धतियों की जानकारी दी थी।
  • डॉ. नितिन तिवारी ने इस रोग में उपयोगी औषधीय उपचारों के बारे में मार्गदर्शन किया था।

इन सत्रों की अध्यक्षता डॉ. आर. पी. मुंडले, डॉ. आर. बी. कलमकर, डॉ. किरण बेलसरे, डॉ. सुनील अंबुलकर, डॉ. जयंत केलवाड़े, डॉ. अर्चना देशपांडे, डॉ. शंकर खोबरागड़े, डॉ. संजय जैन, डॉ. निखिल बलंखे, डॉ. अनिल जवाहिरानी, डॉ. संदीप चौरसिया एवं डॉ. सचिन पाटिल ने की थी।

कार्यक्रम का समापन डॉ. पूजा जाधव द्वारा आभार प्रदर्शन के साथ किया गया था। यह कार्यक्रम अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं उपयोगी सिद्ध हुआ तथा इस रोग के प्रति जागरूकता और चिकित्सकीय समझ बढ़ाने में सहायक रहा।