- Breaking News, नागपुर समाचार, मनपा

नागपुर समाचार : प्रतिमाओं पर माल्यार्पण करने सीढ़ी की स्थायी व्यवस्था हो, चित्रांश कायस्थ समाज ने महापौर को सौंपा ज्ञापन

नागपुर समाचार : चित्रांश कायस्थ समाज के नेतृत्त्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने महापौर नीता ठाकरे से भेंट की। शॉल, श्रीफल, बुके और स्मृतिचिन्ह देकर उनका सम्मान किया और महिला दिवस की ढेर सारी बधाइयां दी। इसी के साथ ज्ञापन भी सौंपा जिसमें उनसे निवेदन किया गया कि नागपुर शहर में संतों की, महापुरुषों और देश भक्तों की प्रतिमा है। लेकिन उसकी ऊंचाई इतनी अधिक है कि बिना सीढ़ी के एक आम नागरिक है उनके ऊपर माल्यार्पण नहीं कर सकता है। सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा के पास और चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा के पास स्थायी रूप से सीढ़ी लगी है।

इसी तरह की सीढ़ी भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा, टेलीफोन एक्सचेंज चौक, भारत के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्री की प्रतिमा लक्ष्मी भवन चौक और सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा लोहा पुल के सामने और जिस भी प्रतिमा की ऊंचाई अधिक है वहां पर स्थायी रूप से सीडी की व्यवस्था कर दी जाए तो आम नागरिक भी उनकी जयंती और पुण्यतिथि पर माल्यार्पण और फूल चढ़ा सकते हैं।

इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष शैलेन्द्र श्रीवास्तव, उज्जवल गौ दक्षिण संस्था के अध्यक्ष महेन्द्र कटारिया, संगिनी फाउंडेशन की अध्यक्ष विधि झा, संस्था सचिव संजय सिन्हा, अभिषेक श्रीवास्तव, कविता श्रीवास्तव, सुरुचि अड़े, प्रियंका ठाकुर, एड. अनुजा तिवारी, अध्यक्ष उत्तर भारतीय मोर्चा, एड. विक्रम श्रीवास्तव प्रमुखता से उपस्थित थे।

बताया गया कि शहर के विभिन्न चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर स्थित महापुरुषों की प्रतिमाओं के पास जयंती और पुण्यतिथि के अवसर पर माल्यार्पण समारोहों में व्यवधान की शिकायतें सामने आई हैं। स्थानीय नागरिकों और आयोजकों के अनुसार, चौराहों पर यातायात और भीड़ को व्यवस्थित करने के लिए पर्याप्त इंतजाम नहीं होने के कारण श्रद्धालुओं को प्रतिमाओं के पास सीधे पहुंचने में कठिनाई हो रही है। इस वजह से माल्यार्पण कार्यक्रम सुचारू रूप से नहीं हो पा रहा है और कई लोग अपने समय पर श्रद्धांजलि नहीं दे पा रहे हैं। बताया कि सार्वजनिक कार्यक्रमों में सुरक्षा और व्यवस्थित संचालन सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त इंतजाम किए जाने की आवश्यकता है।